'दयाबेन' को हुई थी अजीबोगरीब आवाज के कारण गले की समस्या, क्या इस वजह से दिशा वकानी ने छोड़ा था शो?

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: एक पुराने इंटरव्यू के दौरान दिशा वकानी ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की आवाज को मेनटेन करने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी.

Published date india.com Published: October 12, 2022 9:00 AM IST
TMKOC, Neil Bhatt, Aishwarya Sharma, mimicry, Jethalal, Dayaben, Hilarious video, Trending News Today, Bollywood News, Tv news and gossip, entertainment news in hindi
TMKOC, Neil Bhatt, Aishwarya Sharma, mimicry

Disha Vakani About Voice Issue: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) देश का एक प्रमुख कॉमेडी सीरियल है और पिछले 14 साल से ये शोहर किसी का मनोरंजन कर रहा है. सब जानते हैं कि इके किरदारों को दर्शकों ने कितना प्यार दिया है.  इसी में से एक किरदार है दिशा वकानी का जिन्होंने दया बेन बनकर हर किसी का दिल जीता था और वो टेलीविजन के कलाकारों में सबसे फेमस नामों में से एक हैं और उन्होंने 10 सालों तक लगातार टीवी पर राज किया था. दयाबेन सबसे पसंदीदा कैरेक्टर है, हालांंकि दिशा ने काफी पहले ही इस शो से ब्रेक ले लिया था और वे साल 2017 में मेटरनिटी लीव पर चली गईं थी. तब से अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की है. इस शो के फैन्स आज भी इंतजार में हैं कि दिशा शो में दयाबेन के किरदार में कब वापसी करेंगी. सालों बाद शायद पता चल चुका है कि आखिर दिशा ने इस शो को क्यों छोड़ा था.

‘दयाबेन’ का किरदार ही बन गया था मुसीबत

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान दिशा वकानी ने कहा कि उन्हें अपने किरदार की आवाज को मेनटेन करने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी. 2010 में दिशा ने बाया कि करीब 11-12 सालों तक उन्होंने ये आवाज निकाली और ऐसा करना बेहद मुश्किल होता था, क्योंकि वो लगातार 11-12 घंटें तक शूटिंग करती रहती थी. दिशा ने स्वीकार किया कि हर बार एक ही आवाज को बनाए रखना कठिन था, लेकिन भगवान को धन्यवाद दिया कि इसने उनकी आवाज को कभी प्रभावित नहीं किया या गले की कोई समस्या नहीं हुई.

क्या इस वजह से दिशा वकानी ने छोड़ा था शो?

दिशा वकानी जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘दयाबेन’ का किरदार निभाती थीं, इसलिए शो को छोड़कर चली गई थीं क्योंकि वो मां बनने वाली थीं और उन्होंने मटर्निटी लीव ली थी, लेकिन उस बात को भी काफी समय हो गया और इस बारे में क्लैरिटी नहीं मिल सकी है कि आखिर दिशा ने शो क्यों छोड़ा. बता दें कि उन्हें आजतकल मेकर्स ने इसलिए नहीं रिप्लेस किया है कि शायद वो एक बार फिर से शो में आने का मन बना लें. हालांकि मीडिया में नई दयाबेन के चर्चे भी जमकर होते रहते हैं.े

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.