इस अभिनेत्री को सेट पर किया जाता था टॉर्चर, करने वाली थी आत्महत्या....क्या आपने पहचाना?

आज हम आपको टीवी की उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसने ये आरोप लगाए थे कि उनके साथ सेट पर गलत व्यवहार किया गया था.

Published date india.com Published: July 22, 2025 8:09 AM IST
इस अभिनेत्री को सेट पर किया जाता था टॉर्चर, करने वाली थी आत्महत्या....क्या आपने पहचाना?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा रहा है और करीब 18 सालों से ये टीवी पर राज कर रहा है. इतना ही नहीं इसके किरदार घर-घर में मशहूर हैं और इसने कई सारे लोगों को नई पहचान दी है. इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहती है. हाल ही में ये शो एक बार फिर से TRP में नंबर 1 पर आया था, वहीं शो की पुरानी कलाकारों में से एक ने सेट के माहौल के बारे में खुलकर बात की है.

बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी

तारक मेहता टीवी पर सबसे लंबा चलने वाला शो बन गया है और इसके किरदारों को लोग पसंद करते हैं, हालांकि कुछ किरदारों में बदलाव देखने को मिले हैं और शो की ऐसी ही एक एक्ट्रेस थी जिसने बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का किरदार निभाया था. बता दें बावरी का किरदार मोनिका भदौरिया ने निभाया था. हालांकि शो उन्होंने सालों पहले छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने शो के मेकर्स पर कई सारे गंभीर आपरोल गाए थे और शो को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे.

4 से 5 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया

साल 2023 में ‘मसाला डॉट कॉम’ को दिए एक इंटरव्यू में मोनिका ने बताया था कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करते हुए उन्हें किन-किन बातों का सामना करना पड़ा. मोनिका ने इंटरव्यू में बताया था कि मेकर्स पर उनका लगभग 4 से 5 लाख रुपये का भुगतान बकाया था. कई बार पैसे मांगने के बावजूद उन्हें पैसे नहीं दिए गए, लेकिन जब मोनिका ने बार-बार पैसे मांगने की कोशिश की, तो उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया ताकि वह चाहकर भी मीडिया के सामने अपना मुंह न खोल सकें.

आत्महत्या करने वाली थीं

मोनिका ने बताया था कि कुछ समय बाद उनके और शो के मेकर्स के बीच समझौता हो गया था. हालांकि जैसे ही समझौता हुआ, मेकर्स और प्रोडक्शन हेड उन पर बुरी तरह चिल्लाने लगे. उसी दौरान मोनिका की मां और दादी का भी निधन हो गया. एक तरफ़, वह अपनी निजी ज़िंदगी के बुरे दौर से गुज़र रही थीं, तो दूसरी तरफ़, सेट पर भी उनके साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. मोनिका ने बताया था कि निजी और पेशेवर ज़िंदगी की परेशानियों ने उन्हें इतना दुखी कर दिया था कि वह आत्महत्या करने वाली थीं. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी उन पर चिल्लाते और गालियां देते थे. इतना ही नहीं, असित मोदी ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उन्हें मुंबई में काम नहीं करने देंगे और उन्होंने यह भी कहा था कि वह मेरा करियर बर्बाद कर देंगे. इसका मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा. इस शो के बाद मुझे काम में काफी संघर्ष करना पड़ा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.