Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी 'दयाबेन' की वापसी? इस 'दिवाली' होगा गरबा!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन को लेकर एक बेहद कमाल की खबर सामने आ रही है.

Published date india.com Updated: July 19, 2023 7:33 AM IST
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी 'दयाबेन' की वापसी? इस 'दिवाली' होगा गरबा!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर सबसे अधिक पसंद और चलने वाले शो में से एक है. इस शो के हर किरदार ने घर-घर में अपनी जगह बनाई है और  सालों से ये दर्शकों को हंसा रहा है. हालांकि पिछले कुछ समय से शो बेहद अलग कारणों की वजह से चर्चा में बना हुआ है. हालांकि इसी बीत फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है औऱ वो ये है कि उनकी ‘दयाबेन’  6 साल के लंबे ब्रेक के बाद शो में वापसी कर सकती है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सिटकॉम में यह किरदार निभाने वाली दिशा वकानी (Disha Vakani) पर्दे पर वापस आएंगी या कोई और नई अभिनेत्री यह ​कैरेक्टर प्ले करेगी. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी खबर.

गोकुलधाम में फिर से दिखेंगी दया?

पिंकविला की खबर के मुताबिक, दिशा वकानी इस साल दिवाली तक शो में वापसी कर सकती हैं. फैंस के लिए काफी खुशी वाली खबर हैं. हालांकि, अभी तक इन खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. शो के लेटेस्ट प्लॉट की बात करें तो जेठालाल दयाबेन को काफी मिस कर रहा है. वो दया को वापस गोकुलधाम में देखना चाहता है. जेठालाल ने दया की वापसी को लेकर जिद पकड़ ली है. इस पर सुंदर ने अनाउंसमेंट की है कि दया जल्द ही गोकुलधाम में नजर आएंगी.

क्या दिशा वकानी स्क्रीन पर करेंगी वापसी

इस खबर पर अभी तक मुहर नहीं लगी है लेकिन ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ‘दयाबेन’ का किरदार पर्दे पर वापस आएगा, लेकिन पॉपुलर अभिनेत्री राखी विजान यह भूमिका निभाएंगी, क्योंकि निर्माता दयाबेन उर्फ दिशा वकानी की वापसी के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं कर सके हैं. वहीं ‘कोइमोई’ की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि शो के निर्माता व दिशा संपर्क में थे और शो में उनकी वापसी पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी और अभिनेत्री ने हमेशा के लिए शो छोड़ने का फैसला किया है.

किरदार है बेहद आइकॉनिक

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल चंपकलाल गड़ा’ और उनकी पत्नी ‘दया जेठालाल गड़ा’ ने अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से अपने फैंस का दिल जीत लिया था और इस बात में कोई दो राय नहीं कि जिस तरह दिशा वकानी ने दयाबेन के किरदार को निभाया है वैसा शायद ही अब कोई कर सके. उन्होंने इसे आइकॉनिक बना दिया है जिसे हुबहू निभा पानी किसी कलाकार के लिए आसान नहीं होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.