Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहता है. लंबे समय से चल रहे इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं. शो के हर किरदारों की अपनी एक खासियत है. बीते कुछ महीनों से तारक मेहता में कई तब्दीलियां हुई हैं और इसमें दयाबेन (Dayaben) की गैर मौजूदगी भी शामिल है. अब इस शो के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. शो में दयाबेन अका दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे मगर अब यह साफ़ हो गया है कि शो में उनकी वापसी नहीं होगी.
जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने शो में वापसी करने से इनकार कर दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो मेकर्स दयाबेन से शो में वापसी को लेकर लगातार बात कर रहे थे. यहां तक की उनकी एंट्री के लिए नई कहानी पर भी काम चल रहा था मगर किसी वजह वो बात नहीं बन पाई और दिशा वकानी ने शो को अलविदा कहने का फैसला ले लिया.
गौरतलब है कि दयाबेन ने साल 2017 में शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था और उसके बाद से ही उन्होंने ‘तारक मेहता…’ में वापसी नहीं की है. बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दिशा शो में दोबारा नज़र आने वाली हैं मगर अब इस खुलासे के बाद सब कुछ साफ हो गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.