जेठालाल के रियल लाइफ 'टप्पू' की शादी में पहुंची दया भाभी, 6 साल की बेटी संग तस्वीरें हुई वायरल

Dilip Joshi Son Weeding: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बेटे की शादी में शो का पूरा स्टार कास्ट पहुंचा था.

Published date india.com Updated: December 19, 2023 9:55 AM IST
जेठालाल के रियल लाइफ 'टप्पू' की शादी में पहुंची दया भाभी, 6 साल की बेटी संग तस्वीरें हुई वायरल

Dilip Joshi Son Weeding: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के किरादर घर-घर में चहते माने जाते हैं, ऐसे में हाल ही में शो की जान और सबसे खास दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के घर पर खुशियों की शहनाई बजी थी, जिसमें शो की पूरी स्टार कास्ट नजर आई थी. दरअसल दिलीप जोशी के बेटे की शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कास्ट ने भी शिरकत की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस शादी के फंक्शन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कास्ट भी नजर आईं. शो में दयाबेन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी भी इस जश्न में शामिल हुईं. दिशा वकानी को शादी के फंक्शन में देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

जेठालाल के असली लाल की हुई शादी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बेटे रितविक की शादी हाल ही में हुई थी और इस शादी से जुड़े जो वीडियो सामने आए हैं वो ये साबित करते हैं कि ये शादी ग्रैंड थी और वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये शादी किसी लग्जरी रिसॉर्ट से हुई हैं औऱ इसमें दिलीप के बाटे शेरवानी पहने और तलवार लिए मां और पिता के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही है.

View this post on Instagram

A post shared by @dilipxlife

दयाबने ने लूटी लाइमलाइट

हालांकि इन सबके बीच सबसे अधिक जिसकी चर्चा हो रही है वो है दयाभाभी अक्का दिशा वकानी जो इस शादी में अपनी 6 साल की बेटी के साथ शिरकत करने पहुंची थी. इसकी एक झलक शो में सोनू का किरदार करने वाले पलक सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है. इस फोटो में नई वाली अंजलि भाभी,कोमल भाभी,सोनू और नया वाला टप्पू नजर आ रहा है. इस शादी में दिशा वकानी का उनकी टीम के साथ रियूनियन हुआ है और अब फैंस इन्हें देखकर भावुक हो रहे हैं.

क्या दया भाभी नहीं आएंगी नजर?

वहीं शादी के फंक्शन की जो तस्वीरें वायरल हैं, उनमें दिशा पिंक कलर के सूट में दिख रही हैं. दिशा वकानी की क्यूट सी बेटी भी साथ में पोज देती दिख रही हैं. बता दें कि जब से दया भाभी ने ये शो छोड़ा है तब से इसमें उनके किरदार को अभी तक रिप्सेस नहीं किया गया है और हर बार फैंस को उम्मीद जगती है कि वो इस साल तो आएंगे, लेकिन लगता है कि वो अब शोबिज की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. ऐसा इसिलए क्योंकि असित मोदी चाहते हैं कि दया भाभी शो का हिस्सा बनें, लेकिन एक्ट्रेस शायद अपने परिवार की वजह से इस शो से दूर हो गई हैं औऱ लंब अरसे से दूरी बनाए हुए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.