'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस आ रही हैं 'दया बेन' उर्फ दिशा वकानी! असित मोदी ने लगाई मुहर

Daya Ben Comeback: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 15 साल पूरे होने पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दया बेन को वापस लाने का वादा किया है.

Published date india.com Published: August 1, 2023 9:23 AM IST
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस आ रही हैं 'दया बेन' उर्फ दिशा वकानी! असित मोदी ने लगाई मुहर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Come Back: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ महीनों से विवादों की वजह से चर्चा में रहा है. अब तक शो से कई सारे पुराने किरदारों ने शो को अलविदा कह दिया. वहीं शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर  सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगे. मगर 15 सालों से चल रहे इस शो की व्यूअरशिप पर ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा. आपको बता दे की हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपने 15 साल पूरे किए हैं. 28 जुलाई को शो के मेकर्स ने शो के 15 साल पूरे होने पर जश्न मनाया हैं. ऐसे में इस मौके पर शो के निर्माता आसित मोदी ने दर्शकों को वादा किया हैं की वे दिशा वकानी यानि दया बेन को जल्द ही वापस लेकर आएंगे.

जल्द ही दिशा वकानी शो का बनेंगी हिस्सा

दिशा वकानी ने 10 साल तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने के बाद 2017 में ये शो छोड़ा था. वो मैटरनिटी लीव पर गई थीं. हालांकि पिछले पांच सालों में कई बार उनकी वापसी की खबरें आईं. मगर दिशा शो की कास्ट का हिस्सा नहीं बनीं. ऐसे में अब शो में दिशा वकानी की वापसी के संबंध में बात करते हुए ‘तारक मेहता…’ के प्रोड्यूसर ने असित मोदी ने कहा ‘इन 15 सालों की यात्रा के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. एक ऐसी आर्टिस्ट, जिन्हें हम नहीं भूल सकते. वो आर्टिस्ट हैं, दया भाभी उर्फ दिशा वकानी. उन्होंने इतने सालों तक फैन्स को एंटरटेन किया और हमें भी खूब हंसाया. फैन्स उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं. मैं आप सबसे वादा करता हूं कि जल्द ही दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापस आएंगी.’

सुंदर लाल ने भी दिशा पर कही थी बात

पिछले 15 सालों में इस कॉमेडी शो के 3835 एपिसोड्स टीवी पर दिखाए जा चुके हैं. असित मोदी के मुताबिक ये दुनिया का पहला डेली सीरियल है, जो इतने सालों तक चलता रहा है. वहीं कुछ ही दिनों पहले शो में दया बेन के भाई का रोल करने वाले एक्टर सुंदर लाल ने भी दिशा की वापसी की बात कही थी. उन्होंने संभावना ज़ाहिर की थी कि दिशा वकानी दीवाली तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर वापस आ सकती हैं. अब देखते हैं दिशा वकानी इस शो पर वापस लौटती हैं या नहीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.