By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani Husband Mayur Padia Spoiled Her Carrer As Per Reports
Taarak Mehta... पति ने बर्बाद किया 'दयाबेन' का करियर? दिशा वकानी को शो में नहीं करने देते वापसी, काम करने से रोकते हैं!
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी अब शो में वापस नहीं लौटने वाली हैं!
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक अलग फैनबेस है. यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन धारावाहिकों में से एक रहा है जो कभी पुराना नहीं होता है. इन वर्षों में, शो के पात्र, जेठालाल, तारक मेहता, दयाबेन, चंपकलाल और अन्य हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं. यह हर उम्र के लोगों के पसंदीदा टेलीविजन धारावाहिकों की सूची में सबसे ऊपर है. हालांकि कई किरदार शो छोड़कर जा चुके हैं. बात करें दिशा वकानी उर्फी दयाबेन की तो उनकी शो में वापस नहीं आने की खबरें काफी समय से फिर से सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरकार इसके पीछे की वजह ढूंढ ही ली गई है.

दिशा वकानी
दिशा वकानी ने 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी. लेकिन बाद में अटकलें थीं कि फीस बढ़ा देने के बाद वो जल्द ही शो में वापसी कर सकती हैं. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
अब, News18 की रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा के पति, मयूर पांड्या का निर्णय दिशा वकानी को एक बार फिर से टेलीविजन में शामिल होने से रोक रहा है. शादी के बाद जितने भी जरूरी निर्णय होते हैं वो दिशा के पति ही लेते हैं. क्योंकि कहा जाता है कि जब निर्माताओं ने 2019 में भूमिका के लिए दिशा से संपर्क किया था, तो उनके पति मयूर ने उनकी ओर से बात की और प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.
एक इंटरव्यू में शो के निर्देशक असित कुमार मोदी ने खुलासा किया कि दिशा वकानी शो में वापस नहीं आएंगी, यही वजह है कि वे दयाबेन के रोल के लिए वो एक और फिट की तलाश कर रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें