'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अब्दुल जानें कितनी लेते हैं फीस, दो रेस्टोरेंट के हैं मालिक

Who Is Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sharad Sankla aka Abdul: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर खबरें आ रही हैं कि इसमें अब्दुल का किरदार करने वाले एक्टर भी शो से दूरी बना ली है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें.

Published date india.com Updated: August 25, 2024 10:30 AM IST
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अब्दुल जानें कितनी लेते हैं फीस, दो रेस्टोरेंट के हैं मालिक

Who Is Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sharad Sankla aka Abdul: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा औऱ लंबा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कौन नहीं जानता है, इस शो ने हर किसी के दिलों में अपनी खास बनाई हुई है. इस शो के सारे किरदार घर-घर में जानें जाते है और उन्होंने अपने कॉमेडी से और एक्टिंग से हर किसी के दिलों में खुद को उतार लिया है. हालांकि पिछले लंबे समय से लगातार शो से पुराने किरदार बाहर जा रहे हैं. ऐसे में अब खबरें हैं कि ‘तारक मेहता…’ के अब्दुल भाई भी शो से एग्जिट कर चुके हैं. हालांकि इस पर किसि तरह से मुहर नहीं लगी है, लेकिन आइए जानते हैं कि आखिर कौन है अब्दुल का किरदार निभाने वाले एक्टर और कैसी है उनकी निजी जिंदगी.

‘तारक मेहता’ से बाहर नहीं जा रहे हैं अब्दुल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर रहे है अब्दुल को लेकर खबरें आई थी वो शो से बाहर जा रहे हैं. हालांकि जैसे ही ये खबर सामने आई शरद सांकला ने बताया कि जब तक ‘तारक मेहता…’ चलता रहेगा, वह इसका हिस्सा रहेंगे. आपको बता दें इस शो में अब्दुल का किरदार करने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि शरद सांकला है और वो हिंदू हैं और वो टीवी में एक मुसमान का का किरदरा करते हैं.

हिंदू होकर मुस्लिम का किरदार निभा रहा हूंं- शरद

शरद सांकला ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैं तारक मेहता का हिस्सा हूं. दिलीप से लेकर शो का हर किरदार उनके परिवार जैसा है. मैं एक हिंदी, एक मुसलमान का किरदार निभा रहा हूं औऱ लोग मुझे इतना अपनापन देते हैं. मैंने अब्दुल की भूमिरा निभाने के बाद अपने जीवन में बदलाव देखा है.’

जानें तारक मेहता में लेते हैं कितनी फीस

टीवी में काम करने से पहले शरद सांकला ने फिल्मों में काम किया था और 1990 में फिल्म वंश से उन्होंने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म में वो चार्ली चैपलिन का किरदार निभाया था. साथ ही वो शाहरुख और अक्षय के साथ काम कर चुके हैं. अपनी कमाई से एक्टर ने मुंबई के जुहू और अंधेरी में अपना रेस्टोरेंट चला रहे हैं. इसके साथ ही अगर एक्टर के फीस के काम की बात करें तो वो 30-40 हजार तक फीस मिलती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.