Taarak Mehta ka ooltah chashmah: होली में होगी दयाबेन की वापसी? दिशा वकानी की इस फोटो ने मचाया तहलका

Taarak Mehta ka ooltah chashmah: दिशा वकानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बाद से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह जल्द ही शो में वापस नजर आने वाली हैं.

Published: March 5, 2022, 8:26 AM IST

Taarak Mehta ka ooltah chashmah Disha Vakani Is Making A Come Back: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka ooltah chashmah) करीब 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो का किरदार हर लोगों के दिलों में बसा हुआ है और फैंस हर पल इनके साथ जुड़ा रहना चाहते हैं. इस शो का हर एक किरदार मजेदार है, खास बात यह है कि मेकर्स समय-समय पर हर एक किरदार पर फोकस करते हैं. इस शो का मुख्य किरादर जेठालाल और उनका परिवार और साथ ही भिड़े, डॉक्टर हाथी, टप्पू और पत्रकार पोपटलाल जैसे किरदार लोगों को जमकर भाते हैं. हालांकि इस शो का सबसे मुख्य करिदार दयाबेन (Dayaben) जो करीब 3 सालों से अधिक समय से पर्दे से गायब है लेकिन फैंस हर दिन अपनी दयाभाभी के मिस करते हैं. ऐसे में अब उनके चाहनेवाले उन्हें फिर से शो में देखना चाहते हैं, लेकिन ये मुश्किल लग रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है.

जैसा कि आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही दिशा वकानी (Disha Vakani) ने इस शो को अलविदा कह दिया था, इसके बाद लगातार वो शो से दूर हैं. फैंस और मेकर्स उन्हें वापस देखना चाहते हैं, लेकिन ये हो नहीं पा रहा है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से दयाबेन को लेकर चर्चा होने लगी है. दरअसल दया बेन यानी दिशा वकानी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में होली खेलते नजर आ रही हैं. इस फोटो में भाई सुंदर भी दिख रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)


इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा वकानी ने कैप्शन में लिखा है, ‘होली आ रही है…’ तस्वीर को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं. दिशा वकानी के एक फैन ने लिखा है, ‘होली के बाद आ जाना ना प्लीज….’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘होली के दिन सुंदर आएगा…जेठालाल के मजे लेने….’ कमेंट सेक्शन में रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि ‘होली के बाद गोकुलधाम आ जाना प्लीज’. दूसरे ने लिखा ‘होली के दिन आते तो ज्यादा मजा आता’. दिशा वकानी को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से ब्रेक लिए हुए इतना लंबा समय बीत गया लेकिन दया बेन ने शो में अपने कैरेक्टर की ऐसी छाप छोड़ी है कि उनकी तरह एक्टिंग करने वाली कोई मिली नहीं. बीच-बीच में कई बार ऐसी खबरें कि दिशा की वापसी होने वाली है लेकिन हुआ नहीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.