By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta Throwback Pictures From Her Album
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'बबीता जी' ने शेयर की 17 साल पुरानी यादें, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
Munmun Dutta Throwback Pictures: मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उनका बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta Throwback Pictures: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी (Babita Ji) यानी की मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पिछले कई सालों से टीवी पर काम कर रही हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. इसके साथ ही मुनमुन सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. ऐसे में अब मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ कमाल की थ्रौबेक तस्वीरें शेयर की हैं जो कमाल की हैं.
मुनमुन एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, ऐसे में हाल ही में उनकी जो फोटो आई हैं इन इन तस्वीरों में उन्हें पहचाना पाना आपके लिए काफी मुश्किल होगा. मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने इन थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है- तस्वीरों के शेयर करने के साथ वे लिखती हैं-“नए अपार्टमेंट में अपना सामान खोलते समय, पुरानी यादें एक सूटकेस में बंद मिलीं. मेरे पहले शो ‘हम सब बाराती’ की तस्वीरें हैं. यह सच में संयोग की बात है कि पहली तस्वीर वास्तव में शूटिंग के पहले दिन की थी. उस समय मुझे जीरो एक्सपीरियंस था… दूसरों के सामने ठंडे पैर हो जाया करते थे, मेरे संवादों से गड़गड़ाहट होती थी, डांटना और हंसना लगा रहता था जब तक कि मैंने चीजें सीखना शुरू नहीं कर दिया. मेरे जीवन के सभी अनुभवों के लिए बहुत खुश और आभारी हूं.”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की ये सारी तस्वीरें उनके पहले शो ‘हम सब बाराती’ के सेट की हैं. बता दें कि ये शो साल 2004 में ऑन एयर हुआ था, इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ‘शोले’ के कालिया के खड़ी नजर आ रही हैं. बता दें कि मुनमुन (Munmun Dutta) का बीते दिनों जिम लुक काफी पसंद किया गया था. 34 साल की एक्ट्रेस अपने आप को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.
Also Read:
-
'शाहरुख खान के इस को-स्टार के पास 7 सालों तक नहीं था काम', अब हैं नंबर वन टीवी शो का हिस्सा
-
TMKOC के पुराने ‘टप्पू’ ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मम्मी भड़क गईं...'
-
'मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…'फिर भी जानें क्यों दया भाभी ने नहीं की तारक मेहता में वापसी, अब जेनिफर मिस्त्री ने बताया सच
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें