Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पति-पत्नी बने सोनू और टप्पू, भागकर रचाई शादी- Video

TMKOC Tapu and Sonu Ki Shadi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों अपने शो के लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है और अब सोनू और टप्पू की शादी ने सबको चौंका दिया है.

Written by: Shilpi Singh Edited by: Shilpi Singh
Published: March 10, 2025, 10:15 AM IST

TMKOC Tapu and Sonu Ki Shadi: सब सोनी का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों को हैरान और परेशान कर रहा है. दरअसल नए एपसोड में कुछ ऐसा दिखाया जा रहे हैं जो कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ दर्शक इस ट्रैक से खुश नहीं है. दरअसल टप्पू और सोनू की शादी एक-दूसरे से नहीं हो रही है. दोनों घर से भागने का प्लान बनाते हैं और वहीं गड़ा और भिड़े परिवार दोनों बच्चों को खोजने में लगा है कि आखिर ये कहां चले गए. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सोनू और टप्पू अपने परिवार को दबाव से बचने के लिए भाग जाते हैं और एक दूजे का गाथ थाम लेते हैं.

क्या हो गई टप्पू और सोनी की शादी

जी हां आपने सही पढ़ा, जहां सालों से शो में पोपट लाल की शादी नहीं हो रही है वहीं अब शो में टप्पू और सोनू की शादी ने हल्ला काट दिया है. नए प्रोमो में ये दिखाया गया कि दोनों अपने परिवार से छिपकर भागे हैं और मंदिर में जाकर शादी कर ली है. आपको बता दें पिछले लंबे समय से शो में इन दोनों की दोस्ती और साथ ही सोनू के शादी की कहानी को खूब बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है.

टप्पू बना मास्टर भिड़े का दामाद?

शो के प्रोमो में गड़ा और भिड़े परिवार मिलकर सोनू और टप्पू को खोजता है और वो एक मंदिर के पास पहुंचते हैं. जहां भिड़े फूल वाले से पूछता है कि क्या आपके पास कोई लड़का आया था, जिसने चार हजार के फूल खरीदे हैं, तो इस पर फूल वाला कहता है कि फूल नहीं माला ली है और इसके बाद भिड़े और जेठाला दौड़कर मंदिर की तरफ जाते हैं, जहां पर सोनू टिप्पू के गले में हाल ड़ाल रही होती है और इस दौरान वहां पर टप्पू सेना भी साथ में होती है.

टप्पू सेना ने करावाई सोनू और टप्पू की शादी

अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़े, माधवी, बापूजी और जेठालाल जैसे ही मंदिर की ओर देखेंगे सोनू टप्पू को माला पहनाती है. भिड़े तुरंत कहेगा, नहीं. तभी टप्पू भी सोनू को हार पहनाता है और टप्पू सेना कहती हैं कि फाइनली शादी हो गई. ऐसे में अब ये देखना है कि ये सब सच में हो रहा है या फिर मेकर्स एक बार फिर से दर्शकों के साथ मजाक कर रहे हैं या फिर ये कोई सपना है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.