By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah S Babita Aka Munmun Dutta To Quit The Show Here What Rumours Says
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या बबीता जी ने छोड़ दिया 'तारक मेहता'! कई दिनों से शूट से गायब हैं एक्ट्रेस
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी के रोल में नजर आने वालीं मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की अटकलें सामने आ रही हैं
Munmun Dutta Quits Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी उर्फ मुनमुन (Munmun Dutta) इस शो की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं और लोग उन्हें शो में देखना बेहद पसंद करते हैं. वहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो से पहले दिन से जुड़ी हुई हैं. लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है. दरअसल ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ा कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है.
सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी के किरदार में नजर आ रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पिछले कुछ समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं. जिसके बाद ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ा कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. दअरसल एक्ट्रेस ने पिछले दिनों विवादों में आने के बाद वह शो से गायब हैं.
शो में दिखाया गया है कि वह कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं और जेठालाल इस बात को शो में बताते हैं. बता दें कि कुछ महीनों पहले अपमानजनक तरीके से जातिसूचक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में उनका नाम आया था. हाालंकि एक्ट्रेस ने उसके बाद माफीनामा भी दे दिया था.
ऐसे में बबीता जी का रोल करने वालीं मुनमुन दत्ता को लेकर भी शो छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं हालांकि सच क्या है और किस वजह से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से वह गायब हैं इस बारे में फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं.
Also Read:
-
'शाहरुख खान के इस को-स्टार के पास 7 सालों तक नहीं था काम', अब हैं नंबर वन टीवी शो का हिस्सा
-
TMKOC के पुराने ‘टप्पू’ ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मम्मी भड़क गईं...'
-
'मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…'फिर भी जानें क्यों दया भाभी ने नहीं की तारक मेहता में वापसी, अब जेनिफर मिस्त्री ने बताया सच
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें