Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या शो में होगी ‘दयाबेन’ की वापसी? अंजलि भाभी ने किए ऐसे खुलासे 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिशा वकानी (Disha Vakani) यानी दयाबेन (Dayaben) की शो में वापसी के बारे में अटकलें जारी है. 

Published: March 3, 2021, 1:35 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टेलीविजन(SAB TV) पर आने वाला कॉमेडी ड्रामा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सिर्फ बच्चों का ही नहीं बल्कि बड़े- बूढ़े नौजवानों का भी सबसे पसंदीदा शो है. साल 2008 से चल रहे इस शो का हर किरदार अपने खास अंदाज में दर्शकों का मन जीत रहा है. हालांकि इस सीरियल में दो किरदारों ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता बटोरी है. दया बेन (Dayaben) अक्का दिशा वकानी (Disha Vakani) और जेठा भाई (Jethalal) अक्का दिलीप जोशी की एक्टिंग के सभी फैंस बन गए हैं.

बता दें कि दिशा वकानी ने 2017 में मेटरनिटी लीव के लिए ब्रेक लिया था. 2017 के बाद से दिशा ने अब तक शो में वापसी नहीं की है. ऐसे में उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहें हैं. हाल ही में सुनने को आया है कि शो में दिशा को रिप्लेस किया जा रहा है. दिशा की वापसी पर सवाल किए जाने पर सुनैना फौजदार यानी ‘अंजलि भाभी’ ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि ‘असित सर इसका जवाब दे सकेंगे. हमें अभी तक कोई ऐसी बात बोली नहीं गई है.’


उन्होंने कहा कि ‘इस शो के हर किरदार की अपनी खास बात है. यह शो किसी एक की वजह से नहीं है. हर किरदार महत्वपूर्ण है. किसी भी सक्सेसफुल शो के लिए पूरी टीम को क्रेडिट मिलता है.’ बता दें कि हाल ही में छोटे पर्दे की एक जानी-मानी एक्ट्रेस राखी विजान ने ‘दयाबेन’ का किरदार निभाने की इच्छा जताई है. ऐसे में ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर अब तक कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.