टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई सालों से हमारा मोनोरंजन कर रहा है लेकिन इस बीच शो के चाहने वालों के लिए बुरी खबर आई है। जी हां लोकप्रिय गुजराती नाटककार तारक मेहता का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। मेहता के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। साथ ही अंगदान के संकेत भी दिए। लेखक के रिश्तेदार डॉक्टर अतुल भट्ट ने कहा, “वह अब नहीं रहे।”
तारक मेहता को हास्य धारावाहिक ‘दुनिया ने ऊंधा चश्मा’ के लिए जाना जाता है और इसी से प्रेरित हिन्दी धारावारिक ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ आज भी दर्शकों को गुदगुदा रहा है। उन्होंने छह लोकप्रिय गुजराती नाटक भी लिखे।
बता दें कि 26 दिसंबर, 1929 को जन्मे तारक मेहता को वर्ष 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। तारक मेहता गुजराती रंगमंच का बड़ा नाम थे और कई मशहूर कॉमेडी नाटकों व कहानियों को गुजराती में पेश कर चुके हैं। वह कॉलम भी लिखते रहे हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 1971 में चित्रलेखा से की थी। बीते वर्षों में उनकी 80 किताबें बाजार में आ चुकी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.