'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक और मशहूर कैरेक्टर ने छोड़ा शो, 'दयाबेन' के साथ 'टप्पू' की भी करनी होगी तलाश!

5 साल बाद उन्होंने भी शो छोड़ दिया है. ये तो वक्त ही बताएगा कि मेकर्स इस किरदार के लिए किसे लेकर आएंगे. इस बीच निर्माता दयाबेन की तलाश में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के निर्माता असित मोदी ने पुष्टि की थी कि दिशा वकानी दयाबेन के रूप में नहीं लौटेंगी.

Published date india.com Updated: June 11, 2022 7:35 PM IST
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक और मशहूर कैरेक्टर ने छोड़ा शो, 'दयाबेन' के साथ 'टप्पू' की भी करनी होगी तलाश!

Tappu aka Raj Anadkat: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रहा है. किरदार हो या स्क्रिप्ट लोग इस शो से मजबूती से जुड़ते हैं. कलाकारों के समय-समय पर शो छोड़ने और स्क्रिप्ट कमजोर होने के साथ लोग अब पुराने एपिसोड देखना पसंद कर रहे हैं क्योंकि वे अधिक मजेदार और दिलचस्प हैं. हाल के वर्षों में कई अभिनेताओं ने शो छोड़ दिया है, जिनमें दिशा वकानी उर्फ ​​दयाबेन, गुरुचरण सिंह उर्फ ​​रोशन सिंह सोढ़ी और शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) उर्फ ​​तारक शामिल हैं. अब राज अनादकट (Raj Anadkat) उर्फ ​​टप्पू इस सूची में शामिल होने वाला सबसे नया नाम है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक टप्पू का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट ने शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि इस बारे में न तो क्रू ने और न ही अभिनेता ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है, प्रशंसकों को इस पर काफी संदेह है क्योंकि वह लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रहे हैं. आपको बता दें कि टप्पू का रोल भव्या गांधी प्ले करती थीं. उन्होंने 2008 से 2017 तक 9 साल तक शो में टपू की भूमिका निभाई लेकिन 2017 के बाद राज अनादकट ने पदभार संभाला.

5 साल बाद उन्होंने भी शो छोड़ दिया है. ये तो वक्त ही बताएगा कि मेकर्स इस किरदार के लिए किसे लेकर आएंगे. इस बीच निर्माता दयाबेन की तलाश में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के निर्माता असित मोदी ने पुष्टि की थी कि दिशा वकानी दयाबेन के रूप में नहीं लौटेंगी, लेकिन उनका किरदार वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है. असित मोदी ने कहा कि दिशा की जगह लेने के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और दयाबेन के रूप में जल्द ही एक नई अभिनेत्री आने वाली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.