By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Tara Sutaria Photoshoot Video Went Viral Actress Funny Reaction Make You Laugh
तारा सुतारिया के साथ हुआ कुछ ऐसा कि चिल्लाने लगीं एक्ट्रेस, देखें वायरल वीडियो
Tara Sutaria Video: तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद असहज नजर आ रही हैं.
Tara Sutaria Video: तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में हसीना का बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) संग ब्रेकअप हुआ है. वैसे तो तारा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रहती हैं लेकिन इन दिनों तारा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मसखरे अंदाज में नजर आ रही हैं. दरअसल तारा का जो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वह खुद को हंसने से रोक नहीं पाती. उनके साथ ही सेट पर मौजूद सभी लोग भी उन्हें देख हंसने लगते हैं.
तारा ने इस मजेदार वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में वह व्हाइट कलर का फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप में दिख रही हैं. वीडियो क्लिप में जैसे ही वह एक प्रोडक्ट के साथ पोज देने लिए तैयार होती हैं तभी प्रोडक्ट का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाता है. दरअसल प्रोडक्ट उनके कंधे पर रखे जाते हैं जो अचानक से गिर जाते हैं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस बेहद घबरा जाती है औऱ इसकी वजह से उनकी चिख तक निकल जाती है.
इसके बाद तारा खुद भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं औऱ उनके साथ वहां पर मौजूद क्रू भी इसे देखकर हंसने लगता है. वहीं तारा के इस वीडियो को देखकर फैंस भी खूब हंस रहे हैं. इस दौरान तारा के अजीबो गरीब एक्प्रेशन भी कैमरे में कैद हो जाते हैं जो उन्हें बाद में दिखाई जाते हैं औऱ इस देखकर वो और हंस पड़ती हैं. बता दें कि तारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासी चर्चा में हैं. दरअशल करीब चार सालों तक डेट करने के बाद हाल ही में तारा औऱ उनके एक्स आदर जैन का ब्रेकअप हुआ है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें