गोकुलधाम में वापस आएंगी सबकी फेवरेट 'दया भाभी'! शो के मेकर्स का है यही है मिशन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन यानी दिशा वकानी का इंतज़ार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, ऐसे में अब जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है.

Updated: January 22, 2021, 11:00 AM IST

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. भले ही इस शो से कई सारे पुराने किरदार अब नहीं है बावजूद इसके लोगों के प्रति इसका प्यार अब भी बरकरार है. शो में मुख्य भुमिका निभाने वाली दया भाभी को ‘तारक मेहता’ को अलविदा कहे करीब तीन साल होने वाले हैं. ऐसे में अब खबरे आ रही हैं कि शायद वो एक बार फिर से शो में वापसी करें.

दया बेन पूरे तीन सालों से इस शो से दूर हैं. उन्होंने सितंबर 2017 में मेटरनिटी लीव ली थी, हालांकि इसके बाद वह कभी शो में वापस ही नहीं कर पाईं. हालांकि उनके शो में आने की खबरें आए दिन आती रहती हैं, लेकिन हर बार ये गलत ही साबित होती है. लेकिन इस बार लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है. दरअसल शो से जुड़े किरदार औऱ मेकर्स भी अब दया भाभी की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं.

दरअसल, शो में अंजिल और तारक मेहता आपस में बातचीत करते हैं और इसी दौरान वो दया की वापसी का भी जिक्र करते हैं. अंजलि कहती हैं 2021 का पहला दिन हंगामेदार इस पर तारक कहते हैं कि बस ये साल अच्छे से निकल जाए, तो अंजलि कहती हैं और 2021 में बस पोपटभाई की शादी हो जाए औऱ साथ ही पोपट जी की शादी ये दो मिशन हो जाए.

इसपर तारक कहते हैं कि इनसके अलावा दया भाभी जल्द ही गोकुलधाम में वापस आ जाए. तो इसपर अंजलि कहती हैं ये तो 2021 की शुरुआत में ही जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए. बता दें शो में दिशा वकानी की वापसी का इंतजार फैंस ही नहीं बल्कि शो के मेकर्स और को-स्टार्स भी काफी लंबे समय से कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि शो में दिए जा रहे हिंट कब हकीकत में बदलते हैं और स्क्रीन पर कब दया बेन को फिर से देखने का मौका मिलता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.