अभिनेता विजय पर 5 साल से कर चोरी का आरोप

हमने छापेमारी में दो करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया।

Published date india.com Published: October 2, 2015 1:25 PM IST
tax evasion | actor Vijay | Tamil | अभिनेता विजय पर 5 साल से कर चोरी का आरोप

चेन्नई, 2 अक्टूबर – आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय के घर छापे मारे और उनकी सम्पत्ति की जांच की। अधिकारियों की छानबीन से यह खुलासा हुआ है कि विजय ने पिछले पांच सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया। यह भी पढ़ें- विजय की ‘पुली’ को रिलीज की मंजूरी

आयकर अधिकारियों ने अभिनेत्रियों सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा के घरों, कार्यालयों व अन्य संपत्तियों पर भी छापे मारे।  विजय की आगामी फिल्म ‘पुली’ के निर्माताओं के घर भी छापे मारे गए।  आयकर विभाग से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “विजय के साथ सभी कर भुगतान कर रहे थे, लेकिन कर की राशि पूरी नहीं थी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये का कर भुगतान नहीं किया है।”

सूत्र ने कहा, “हमने छापेमारी में दो करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया।” सूत्र के अनुसार, सामंथा और नयनतारा ने पिछले दो सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया। आयकर अधिकारियों ने चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद सहित कुल 30 स्थानों पर छापे मारे।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.