लाल सिंदूर में करण कुंद्रा संग स्पॉट हुईं तेजस्वी प्रकाश, सबसे सामने दोनों करने लगे रोमांस...फैंस हुए एक्साइटेड

Tejasswi Prakash And Karan Kundra Romance: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक शो की लॉन्चिंग पर दिखाई दिए थे, जहां पर दोनों एक दूसरे की बाहों में नजर आए.

Published date india.com Updated: April 8, 2022 7:15 PM IST
Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Enjoy Mushy Moments as Naagin 6 Actress Joins Her Man in a Green Saree - Check Viral Pics And Videos
Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Enjoy Mushy Moments as Naagin 6 Actress Joins Her Man in a Green Saree - Check Viral Pics And Videos (Photo Courtesy: Viral Bhayani)

Tejasswi Prakash And Karan Kundra Romance: नागिन 6 स्टार तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और उनके लवर या बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundra) इन दिनों अपने रोमांस की वजह से जमकर चर्चा में बने रहते हैं और सोशल मीडिया पर फैंस भी इन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में इस कपल का कोई भी आ जाए वो झटपट वायरल हो जाता है. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर से शुरू हुई करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बीतते समय के साथ मजबूत होती जा रही है. ये कपल कभी अपने दोस्तों के साथ तो कभी परिवार के संग समय बिता रहा है. हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी फैमिली और बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गुड़ी पड़वा का त्योहार भी मनाया था. ऐसे में फैंस इन दोनों को साथ में देखकर रोमांचित हो उठते हैं. इसी कड़ी में एक खास वीडियो वायरल हो रहा है उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि लोगों का करण और तेजस्वी को हमसफर बनता देखने का सपना पूरा हो गया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों और वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि दोनों किसी इवेंट से निकल रहे हैं और इस दौरान पूरी तरह से कैमरे ने उन्हें घेर रखा है. इस दौरान तेजस्वीहरे रंग की साड़ी में बेहद कमाल की लग रही और उन्होंने करण का हाथ थामा हुआ है. हालांकि फैंस के लिए जो चिज खास थी वो है उनके माथे पर लगा सिंदूर. इन तस्वीरों में ये दोनों बिल्कुल नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन की तरह लग रहे थे.


टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का हाथ कसकर थामे हुए नजर आए. इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों हमेशा की तरह एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं. करण तुरंत आगे बढ़कर तेजस्वी के लिए गाड़ी का शीशा खोलते हैं और उन्हें गाड़ी के अंदर बैठाते दिखते हैं. तेजस्वी के माथे पर लगे सिंदूर ने फैंस के मन में हलचल पैदा कर दी है कि क्या #Tejran ने गुपचुप शादी कर ली है.


करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें उस वक्त सामने आई जब ये दोनों किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी थे. इन दोनों सितारों को बिग बॉस 15 के बाद जमकर ऑफर्स मिल रहे हैं. हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी ऑडी कार खरीदी थी, उस दौरान भी करण कुंद्रा उनके साथ नजर आए थे. इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.