टीवी अभिनेत्री श्रुति उल्फत ने पिछले साल कोबरा सांप के संग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके बाद कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर वन अधिकारियों ने मामला दर्ज किया और कार्यवाही शुरू की। हालांकि तब ये खबर आई की ये वीडियो असली नहीं है और दावा किया गया कि था ये कोबरा स्पेशल इफ़ेक्ट के जरिये तैयार किया गया था। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने सोशल मीडिया से उस वीडियो को डाउनलोड कर फॉरेंसिक लैब भेज था। जिसके बाद जाकर अब उसकी रिपोर्ट सामने आई हैं।
एक न्यूज़ पोर्टल की मानें तो 17 फरवरी को आई रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में दिखाई देने वाला सांप असली हैं। रिपोर्ट के सामने आते ही वन विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने पहले एक्ट्रेस को नोटिस भेजा और और एक प्राथमिक अपराध रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद अब जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले तहत श्रुति उल्फत संग और एक एक्ट्रेस और 2 प्रोडक्शन मैनेजर को भी वन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया हैं। खबरों की मानें तो इन सभी ने कबूल लिया हैं कि वीडियो में दिखाई देने वाला ये कोबरा असली था। यह भी पढेंः ‘वजह तुम हो’ के अंतरंग दृश्य पर बोलीं सना, इसलिए करती हैं ऐसे सीन
Ths is d video that got Shruti Ulfat in trouble nd angered animal activists who complained 2 forest dept @PAWSMumbai @RAWW_TWEETS @dna pic.twitter.com/FBdAwfTXFU
— Virat A Singh (@singhvirat246) February 8, 2017
Forest Dept say that production manager nd actress said this snake was special effect bt forensic tests cnfrmd it was real @dna pic.twitter.com/DIfosxGhZO
— Virat A Singh (@singhvirat246) February 8, 2017
आपको बता दे कि साल 2016 में आये टीवी शो ‘नागार्जुन’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था जिसके बाद श्रुति ने इस वीडियो को अपने सोशल पेज पर पोस्ट किया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.