टेलीविजन धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ से चर्चित करण कुन्दरा चार साल बाद ‘ये कहां आ गए हम’ के साथ वापसी कर रहे हैं।
करण ने एक बयान में कहा, “मैं इस शो से वापसी करके और खासतौर बालाजी के साथ वापसी करके बहुत खुश हूं। बहुत लंबा इंतजार रहा, लेकिन इंतजार का फल मीठा रहा। मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरा किरदार और शो पसंद आएगा।” यह भी पढ़े – हर फिल्म करने के बजाए करियर पर ध्यान दूंगा : करण कुंद्रा
करण अपराध पर आधारित धारावाहिक ‘गुमराह’ और ‘रोडीज एक्स 2’ की मेजबानी कर चुके हैं।
करण को आखिरी बार 2011 में बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है सीजन 2’ में देखा गया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.