By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Television Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Rakesh Stuck In Himachal Pradesh Broke His Finger Watch Video
Rakesh Bedi Video: हिमाचल प्रदेश में बुरी तरह फंस गए थे राकेश बेदी, बाल-बाल बचे लेकिन....उंगली
Rakesh Bedi Stuck In Himachal Pradesh: पॉपुलर शो के एक्टर राकेश बेदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड से फंसने के बारे में बताया.
नई दिल्ली: इन दिनों हिमाचल प्रदेश में जमकर बारिश हो रहे हैं और कई जगहों पर हालात खराब हो गए हैं औऱ सड़के तक बह गई है. तेज बारिश और बाढ़ के चलते कई लोगों की जान गई है, तो वहीं कई लोग बेघर हुए. अपने किरदारों से लोगों को हंसाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने खुद एक दर्दनाक हादसे के बारे में लोगों को बताया है. राकेश बेदी ने बताया कि वह हाल में ही हिमाचल प्रदेश गए थे इसी बीच में जाने-माने टीवी स्टार राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भी हिमाचल की बाढ़ में फंस गए थे और किस तरह वो मौत के मुंह से बाहर आए हैं. .
हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड में फंसे राकेश बेदी
इंस्टाग्राम पर एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि ‘वह कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड में फंस गए थे और उनकी गाड़ी के सामने अचानक से काफी बड़ा पत्थर आ गया था. उस पत्थर को हटाने की कोशिश करते समय उनकी एक उंगली भी टूट गई थी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में राकेश ने कहा, “आपने सुना होगा कि कैसे शिमला, हिमाचल प्रदेश सभी भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं. इतने बड़े पहाड़ भारी मात्रा में नीचे आ रहे हैं. सड़कें और गलियां सब ठप हैं, बहुत सारी गाड़ियाँ हैं” पहाड़ों में फंस गए हैं. मैं दो सप्ताह पहले सोलन गया था, हम लौट रहे थे, तो हमें बताया गया कि रास्ता लैंड स्लाइड के कारण बंद हो गया है और हमें शॉर्टकट लेना चाहिए”.
सामने एक बड़ा पत्थर गिरा
राकेश ने आगे कहा, “जब हमने शॉर्टकट लिया, तो हमारे ठीक सामने एक बड़ा पत्थर गिरा. भगवान का शुक्र है कि वह हमारी कार पर नहीं गिरा, नहीं तो मैं भी गिर जाता. गाड़ी से उतरकर जब मैंने उस पत्थर को हटाने की कोशिश की तो वह मेरी उंगली पर वापस लुढ़क गया. मेरी उंगली में बहुत चोट लगी थी और उंगली का आधा हिस्सा लटक गया था. एक्टर ने बताया कि यह बहुत गंभीर चोट थी. यह अब काफी हद तक ठीक हो गई है. अगर यह थोड़ी बड़ी चोट होती, उंगली मेरे हाथ से दूर हो गई होती. बाद में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क साफ की गई” उन्होंने भूस्खलन के कारण पहाड़ों में फंसे सभी लोगों को कहा कि वह उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं.
गदर 2 में आए नजर
हाल ही में राकेश बेदी फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे. उन्होंने सनी देओल की गदर 2 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. राकेश टीवी पर लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आते हैं. राकेश टीवी पर लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं में भी नजर आ रहे हैं
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें