By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Thappad Star Ankur Rathee Gets Engaged To Long Time Girlfriend Anuja Joshi See Lovely Pics Trending News Today 23 July
'थप्पड़' स्टार अंकुर राठी ने गर्लफ्रेंड अनुजा संग गुपचुप की सगाई, देखें खूबसूरत तस्वीर
'थप्पड़' में मुख्य भूमिका निभा चुके अंकुर राठी ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनुजा जोशी से सगाई कर ली है.
‘थप्पड़’ में मुख्य भूमिका निभा चुके अंकुर राठी (Ankur Rathee) ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनुजा जोशी (Anuja Joshi) से सगाई कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो घुटनों के बल बैठकर अनुजा को प्रपोज करते हुए नज़र आ रहे हैं.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकुर ने बताया कि उनकी सगाई 19 जुलाई को हुई थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’19 जुलाई 2020.’अंकुर डांस इंडिया डांस (2009) के फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं.
View this post on Instagram19 July 2020. 💍 _________ @jonniehphotography_
A post shared by Ankur Rathee (@ankurratheeofficial) on
अंकुर राठी के को-स्टार्स ने भी उन्हें सगाई की बधाई दी है.
बता दें, फिल्म थप्पड़ की कहानी अमृता और उनके पति विक्रम की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में अमृता एक हाउस वाइफ हैं जबकि उनके पति एक कंपनी में अच्छी पोस्ट पर कार्यरत हैं. इन दोनों क जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक ‘थप्पड़’ मार देता हैं, तभी से इनकी जिंदगी में बदलाव आता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें