The Archies Song Va Va Voom: सुपरस्टार किंग खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चे में रहती हैं. सुहाना खान अपनी अपकमिंग पहली फिल्म फिल्म ‘द आर्चिज’ (The Archies) को लेकर काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं, इसको लेकर ऑडियंस के बीच काफी एक्ससाइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. गाने में सभी स्टार्स को जबरदस्त डांस परफॉरमेंस देखने को मिल रही है. वहीं, इस फिल्म से कई स्टारकिड्स अपनी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. ‘द आर्चिज’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. जिसमें सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा, ख़ुशी कपूर, डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के निर्देशन में बनी ‘द आर्चिज’ (The Archies)को लेकर खूब चर्चा है और इसका न्यू सॉन्ग ‘वा वा वूम’ (Va Va Voom) रिलीज हुआ है, जिसमें लीड स्टार्स सुहाना खान , अगस्त्य नंदा, ख़ुशी कपूर, डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा एक मेले में दिल खोलकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. गाने की शुरुआत अगस्त्य द्वारा एक पार्टी में गिटार बजाने और माइक स्टैंड पकड़कर कुछ दिलचस्प डांस स्टेप्स करने से होती है. उसके बाद वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए ख़ुशी और सुहाना भी इस डांस को ज्वाइन करती हैं. वहीं, अगस्त्य अपने डांस से दोनों लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए शाहरुख स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. अगस्त्य का ये स्टेप शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ (Main Hoon Naa) के गाने ‘गोरी गोरी’ (Gori-Gori) में देखा गया था. सॉन्ग को देखने के बाद यूजर्स अपनी अपनी फीलिंग्स कमेंट्स में जाहिर कर रहे हैं.
‘द आर्चिज’ (The Archies New Song) की नई सॉन्ग ‘वा वा वूम’ (Va Va Voom) को डायरेक्टर जोया अख्तर (Director Zoya Akhtar) ने गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘यू आर जस्ट सो वा वा वूम! #VaVaVoom आउट नाउ.’ जिसके बाद लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे इस पोस्ट को देखने के बाद अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने ‘वाह’ कमेंट की. वहीं, एक फैंस ने रियेक्ट करते हुए कहा,’वाउ, व्हाट अमेजिंग डांस’. इसके अलावा दूसरे यूजर ने अगस्त्य द्वारा सुहाना खान को इम्प्रेस करने के लिए कमेंट किया. वहीं, एक फैन ने अगस्त्य के फ्लिप को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की. आपको बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं और यूजर्स डायरेक्टर और स्टार्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.