The Bengal Files Teaser Kashmir Made Us Cry Now Bengal Will Scare Us Vivek Ranjan Agnihotri Teaser Created A Stir
The Bengal Files Teaser: 'अगर हम आजाद हैं तो फिर इतने बेबस क्यों'? कश्मीर ने रुलाया था, अब बंगाल डराएगा विवेक रंजन खोलेंगे एक और दर्दनाक सच!
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म का नाम पहले 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' रखा था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' कर दिया. अब इस फिल्म का इमोशनल कर देने वाला टीज़र रिलीज़ हुआ है.
The Bengal Files Teaser Kashmir made us cry now Bengal will scare us vivek ranjan agnihotri teaser created a stir
– रिलीज डेट: 5 सितंबर 2025 – कलाकार: मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी – विषय: बंगाल के इतिहास के अक्सर नजरअंदाज किए गए मुद्दे को उठाना – निर्माता: अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी
The Bengal Files Teaser: विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ लेकर आ रहे हैं. इससे पहले वो द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में दे चुके हैं. ये फिल्म पहले द दिल्ली फाइल्स नाम से बन रही थी, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है. नाम बदलते ही चर्चा शुरू हो गई थी और अब जब इसका टीज़र रिलीज़ हुआ है, तो लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
टीज़र में एक बार फिर हिंदुस्तान के बीते वक्त के डरावने पहलू की झलक मिलती है. तगड़े विजुअल्स और भावनाओं से भरी इस झलक ने साफ कर दिया है कि फिल्म बहुत ही असरदार और दिल को छू जाने वाली होगी. अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे. टीज़र में दिखाए गए सीन्स काफी भारी और तीखे हैं, जो बताते हैं कि कहानी कितनी गहरी और सच्चाई से जुड़ी है. हर एक फ्रेम में एक बेचैनी सी दिखती है, जो विवेक अग्निहोत्री की कहानियों की पहचान बन चुकी है.
फिल्म एक ज़ोरदार और झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रही है. कुछ महीने पहले मेकर्स ने इसका एक टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में एक सुनसान गलियारे से गुजरते दिखते हैं. वो जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं, जो देखने वालों के दिल-दिमाग पर असर छोड़ती है.
द बंगाल फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नज़र आएंगे. तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के प्रजेंटेशन में बनी ये फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.