गाज़ी अटैक ऐसी पहली मूवी है जो अंडरवॉटर वॉर पर बनी भारत की पहली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान एक बीच हुई उस लड़ाई पर है, जिसमें पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि पाकिस्तान आज भी इस लड़ाई से इनकार करता है, लेकिन इस कहानी के ज़रिये फिल्म मेकर्स ने गाजी अटैक की उस लड़ाई को बड़े परदे पर उकेरने का भरसक प्रयत्न किया है, जिसे लोग भुला चुके हैं।
गाज़ी अटैक की कहानी को इतिहास के पन्नों से प्रेरित है। बता दें कि ये मूवी पहले तेलुगू डायरेक्टर संकल्प ने बनाई है, जो उनकी पहली फिल्म है। वैसे तो इस फिल्म की कहानी लोगों में देशभक्ति की भावना जगाती है, लेकिन इससे लोगों को बांधे रख पाने में फिल्म के डायरेक्टर को सफलता हासिल नही हुई है। फिल्म की कहानी इंटरवल तक आते आते नीरस हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों की दिलचस्पी इसमें कम हो सकती है। यह भी पढ़े: ये है गाजी अटैक की असली कहानी
इस फिल्म की कहानी ‘ब्लू फिश’ पर आधारित है। साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी पनडुब्बी ‘पीएनएस गाजी’ अचानक रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी थी। माना जाता है कि जंग दौरान पाकिस्तान ने इसे आईएनएस विक्रांत पर हमले के लिए भेजा था। जिसे भारत की नौसेना के एस 21 पनडुब्बी ने हमला कर डूबा दिया था।
बात करें अभिनय की, तो फिल्म में बाहुबली से फेमस हुए एक्टर राणा दुगुबती, तापसी पन्नू, के के मेनन और अतुल कुलकर्णी ने कमाल कर दिया है। फिल्म में राणा दुगुबत्ति का अहम रोल देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। वहीं तापसी पन्नू का किरदार भी दमदार दिखाया गया है। इसके साथ-साथ के के मेनन और अतुल कुलकर्णी ने भी अपने किरदारों के साथ इन्साफ किया है। इसके अलावा फिल्म में ग्राफिक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार दिया गया है। फिल्म में किसी भाई तरह का कोई गाना नही है और न ही किसी जगह बेवजह कॉमेडी डालने की कोशिश की गई है।
फिल्म का डायरेक्शन वैसे तो अच्छा है, लेकिन इसे मनोरंजक नहीं कहा जा सकता। कुल मिलकर फिल्म एक बार देखी जा सकती है, लेकिन इसे पूरा एंटरटेनमेंट पॅकेज नही कहा जा सकता।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.