The Girl on the Train Trailer Release: साल 2011 में आई फिल्म ‘लेडिज वर्सेज रिक्की बहल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl on the Train) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. परिणीति ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह हमेशा खुद को चुनौती देने के तरीकों की तलाश में रहती हैं और आगामी मनोवैज्ञानिक सस्पेंस ड्रामा, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में उनकी भूमिका ने उन्हें ऐसा करने का मौका दिया है.
परिणीति ने आगे कहा, ” ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ मेरे लिए पूरी तरह से अलग अनुभव था, क्योंकि मैंने पहले कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है. मीरा कपूर के चरित्र में उतरना और उसे जीवंत करने के लिए (निर्देशक) रिभु (दासगुप्ता) के साथ मिलकर काम करना, मेरे लिए सीखने का एक बहुत बड़ा अनुभव था.” उन्होंने कहा, “एक अभिनेत्री के रूप में, मैं हमेशा खुद को और अधिक चुनौती देना चाहती हूं और इस भूमिका ने मुझे ऐसा करने का अवसर दिया है.
फिल्म हॉलीवुड थ्रिलर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की एक आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो इसी नाम की पाउला हॉकिन्स की 2015 बेस्टसेलर पर आधारित है. फिल्म पहले मई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था. अब 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.