The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में अजय देवगन और नोरा फतेही बनकर पहुंचे मेहमान, Photos Viral

The Kapil Sharma Show: अजय देवगन के साथ नोरा फतेही, शरद केलकर और एमी विर्क पहुंचे कपिल के सेट पर

Published date india.com Updated: August 12, 2021 10:25 AM IST
The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में अजय देवगन और नोरा फतेही बनकर पहुंचे मेहमान, Photos Viral

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर्दे पर वापसी कर रहा चुका है और अक्षय कुमार के बाद अब सिंघम स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) भी अपने नए फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सेट पर पहुंचे हैं. कपिल ने अपने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पूरी कास्ट के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. इस फोटो में कपिल के साथ अजय देवगन, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर सेट पर दिखाई दे रहे हैं. यह शो सोनी टीवी पर 21 अगस्त से शुरू हो रहा है.

अजय देवगन (Ajay Devgn) हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) के साथ अपनी फिल्म ‘भुज : द प्राइड’ (Bhuj The Pride) का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. इस दौरान अजय देवगन और शरद केलकर जहां ब्लैक सूट में दिखे तो वहीं नोरा फतेही सिल्वर कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की टीम के साथ शानदार पल बिता। फोटो देखकर लग रहा है कि आने वाला यह एपिसोड बेहद खास होगा. इससे पहले कपिल ने अक्षय कुमार संग एक फोटो शेयर किया था, जिसमें अकी कपिल के पैर छूते नजर आए थे

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.