The Kashmir Files: स्क्रिप्ट सुनकर ही कांप गए थे दर्शन कुमार, कहा 'शूटिंग के वक्त डिप्रेशन में चला गया था'

Darshan Kumar On The Kashmiri Files: द कश्मीर फाइल्स करने के बाद एक्टर दर्शन कुमार डिप्रेशन में चले गए थे. एक्टर ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है.

Published: March 17, 2022, 5:00 PM IST

Darshan Kumar On Working In The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. द कश्मीर फाइल्स 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने बस कुछ ही कदम पीछे है. कश्मीरी पंडितों के दर्द और तकलीफों पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रही है. फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) से लेकर पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) तक, हर एक्टर की परफॉर्मेंस रोंगटे खड़े करने वाली है.  ऐसे में फिल्म में दर्शन कुमार (Darshan Kumar) भी कश्मीरी पंडित के किरदार में हैं, जिन्होंने अपने काम से सबको हैरान कर दिया है. ऐसे में फिल्म के बारे में बात करते हुए दर्शन कुमार का कहना है कि अब तक की फिल्मों में उनके लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ में उनका किरदार सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा.

एक्टर दर्शन कुमार ने हाल ही में फिल्म द कश्मीर को लेकर अपना अनुभव एक इंटरव्यू में शेयर किया है. दर्शन कुमार ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया किस तरह से उन्हें फिल्म में काम मिला और उनका क्या अनुभव रहा है. एक्टर ने बताया, ‘उन्हें सबसे पहले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सर और पल्लवी मैम ने रियल विक्टिम का वीडियो दिखाया था, जिससे वह चीजों को समझ सकें.’ दर्शन ने इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘वीडियो में लोगों का दर्द देखने के बाद उन्होंने रोल प्ले करने का फैसला कर लिया था.’

इंटरव्यू में बताया, ‘उनपर रोल का इतना ज्यादा भावनात्मक असर हुआ कि वह डिप्रेशन में चले गए. उन्होंने उस भावना से बाहर आने के लिए करीब दो हफ्ते तक मेडिटेशन किया.’ एक्टर ने बताया ‘जब लोग फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर आ रहे थे तो वह इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाए और रोते हुए बाहर आए लेकिन उन्होंने तो वह किरदार 40 दिनों तक जीया है’ दर्शन कुमार ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत ज्यादा दर्द देने वाला था, उन्होंने जिंदगी में अबतक जितने किरदार निभाए, उनमें यह सबसे ज्यादा मुश्किल रहा है.’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.