Merry Christmas Postponed: कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' हुई पोस्टपोन, चुना नया त्योहार

Merry Christmas New Release Date: कैटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मैरीइसी साल क्रिसमस के दिन रिलीज होने वाली थी.

Published date india.com Updated: November 16, 2023 2:11 PM IST
Merry Christmas Postponed: कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' हुई पोस्टपोन, चुना नया त्योहार

Film Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Kaitrina Kaif) और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. फिल्म की रिलीज डेट की कई बार अनाउसमेंट की जा चुकी है और ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के दिन रिलीज होने वाली थी. लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से डेट आगे बढ़ा दी जा रही है. कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की इस फिल्म को अंधाधुन फेम डायरेक्टर श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) ने डायरेक्टर किया है. इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खबर आई है कि ‘मैरी क्रिसमस’ थिएटर्स में इस साल रिलीज नहीं होगी सोशल मीडिया पर फिल्म की एक पोस्टर भी रिलीज की गई है, जिसमें लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फिल्म रिलीज होने की नई तारीख की घोषणा की गई है.

इस दिन रिलीज होगी ‘मैरी क्रिसमस’

फिल्म मेकर्स के अनुसार ‘मैरी क्रिसमस’ (Film Merry Christmas) इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन साल 2023 में बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज हो रही है और दिसंबर में भी कई फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की गई है. इसी वजह से फिल्म मेकर्स ने ‘ मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas Release Date) की किसी और फिल्म की रिलीज डेट से टकराव नहीं होने के कारण इस फिल्म की डेट बढ़ा दिया है रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी नई तारीख के साथ फिल्म लीड स्टार्स का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है जिसमें कैटरीना कैफ एक रेस्टुरेंट में बैठी हुई हैं और विजय सेतुपति उन्हें ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं

लीड स्टार्स ने शेयर किया पोस्टर

सोशल मीडिया पर ‘मैरी क्रिसमस'(Merry Christmas Release Date) की नई रिलीज डेट को लेकर लीड स्टार राधिका आप्टे ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘इंतजार लगभग खत्म हो गया है! 12 जनवरी 2024 को मेरी क्रिसमस आपकी सर्दियों को और भी आनंदमय बना रही है’. वहीं कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक पोस्टर शेयर की हैं, जिसमें विजय सेतुपति को अपनी पीठ के पीछे लगे कैटरीना कैफ के 3 फोटो को गौर से निहारते हुए देखा जा रहा हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म को इसलिए पोस्टपोन किया गया हैं क्योंकि इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) से टकराने की उम्मीद थी. वहीं, अब ये फिल्म रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) के बाद रिलीज होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.