Krrish 4 : ऋतिक रोशन की 'कृष 4' की कहानी हुई लॉक, ये दो बड़े डायरेक्टर मिलकर बनाएंगे फिल्म

Krrish 4 : राकेश रौशन ने 'कृष 4' की कहानी अपने राइटर्स के साथ मिलकर पूरी कर ली है, लेकिन इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Published date india.com Published: May 2, 2023 5:00 PM IST
Krrish 4 : ऋतिक रोशन की 'कृष 4' की कहानी हुई लॉक, ये दो बड़े डायरेक्टर मिलकर बनाएंगे फिल्म

Krrish 4 : ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘कृष 4’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. ऋतिक की कृष फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं. इन फिल्मों का अपना फैनबेस है. ऋतिक को एक बार फिर सुपरहीरो के रूप में देखने के लिए फैंस को लंबे समय से इंतजार है. हालांकि राकेश रौशन की मूवी ‘कृष4’ जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है, इसके साथ इसमे दो बड़े नाम जुड़ने जा रहे हैं.

कौन होंगे वो दो बड़े नाम

रिपोर्ट के अनुसार राकेश रौशन ने ‘कृष 4’ की कहानी अपने राइटर्स के साथ मिलकर पूरी कर ली है, लेकिन इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए राकेश इस फिल्म को खुद डायरेक्ट नही करेंगें. फिल्म ‘कृष 4’ में नयापन लाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्ट कारण मल्होत्रा इसके लिए साइन करेंगें. इसके साथ इस प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ आनंद को भी जोड़ा गया है.

साथ बना चुके हैं सुपरहिट फिल्म

‘कृष 4’ से पहले करण मल्होत्रा, ऋतिक के साथ फिल्म ‘अग्निपथ’ में काम चुके हैं. ‘कृष 4’ में करण मल्होत्रा के साथ सिद्धार्थ आनंद भी काम करेंगें. सिद्धार्थ ऋतिक के साथ ‘वॉर’ जैसे मूवी बना चुके हैं और फिलहाल में ‘फाइटर’ को पूरी कर रहे हैं. ऋतिक को भी सिद्धार्थ पर पूरा यकीन है कि ‘कृष 4’ को भी आगे ले जाने में उनकी मदद करेंगें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.