बॉलीवुड से लेकर टीवी तक कई सारे सितारे ऐसा हैं, जिनके रिश्तों की वजह से वो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं और इसल लिस्ट में एक्टर से लेकर एक्ट्रेस तक का नाम शामिल होता है. ऐसे में आज हम आपको जिस एक्ट्रेस के बारे में बता रहा हैं वो एक टीवी की स्टार है और उन्होंने अपनी कला से हर किसी का दिल जीता हुआ है. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रही हैं और उसे सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा जब उसके प्रेमी ने कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से उसके साथ मारपीट की और एक दोस्त ने उस पर घर तोड़ने वाली तक कहा. आइए जानते हैं हम किसके बारे में बता रहे हैं.
मेरा रिश्ता बेहद अपमानजनक था
हम बात कर रहे हैं उतरन एक्ट्रेस टीना दत्ता की जिन्होंने साल 2019 में बॉलीवुड टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने एब्यूजिव रिलेशनशिप का खुलासा किया था और कहा था कि ‘मैं करीब 5 सालों तक एक नॉन इंडस्ट्री शख्स के साथ रिश्ते में थी. हमारी मुलाकात एक दोस्त को जरिए हुी थी, लेकिन मैंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया था, क्योंकि यह वर्बली, और शारीरिक रूप से बेहद अपमानजनक था’.
दोस्तों के सामने मैं मार खाती थी
टीना ने इसके बारे में बात करते हुए बताया था कि ‘मुझे मेरे दोस्तों के सामने मारा जाता था, मैं इस हद तक पागल हो गई थी कि मेरा आत्मविश्वास तक डगमगा गया था. मैं रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बताना चाहती थी, लेकिन मुझे लगा कि अब वक्त आ गया है और अब मैं इस बारे में बात करूं.’ जब एक्ट्रेस ने ये कहानी सुनाई तो लोग हैरान थे, हालांकि उन्होंने अपने प्रेमी के नाम का खुलासा नहीं किया था.
घर तोड़ने का आरोप
टीना को अपनी पूर्व दोस्त और अभिनेत्री श्रीजिता डे के भी आरोपों का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उन पर घर तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. इस विवाद ने उनके निजी जीवन पर मीडिया का ध्यान और बढ़ा दिया.
जानें कितनी है नेट वर्थ
बता दें जब टीना ने बिग बॉस में भाग लिया था तो शो में सबसे अधिक फीस पाने वाले एक्ट्रेस में एक थी. रिपोर्ट्स का दावा है कि रियलिटी शो में अपने समय के दौरान उन्होंने प्रति सप्ताह ₹8-9 लाख कमाए थे. वहीं अपनी निजी जिंदगी में चुनौतियों के बावजूद टीना ने अपने लिए एक शानदार जीवनशैली बनाई है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹65 करोड़ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.