Ranbir Kapoor ही नहीं, ये फिल्मी सितारे भी अपने फैन को बना चुके हैं लाइफ पार्टनर, लिस्ट में नंबर 5 का नाम कर देगा हैरान

सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे रणबीर और आलिया (Ranbir-Alia) भी चाहते हैं कि अब वो 7 वचनों में बंध जाएं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट कई मौकों पर बोल चुकी हैं कि वो दिल ही दिल रणबीर कपूर को पहले से ही प्यार करती थीं, वो एक्टर रणबीर की बड़ी फैन थीं.

Published date india.com Published: April 11, 2022 11:17 AM IST
Ranbir Kapoor ही नहीं, ये फिल्मी सितारे भी अपने फैन को बना चुके हैं लाइफ पार्टनर, लिस्ट में नंबर 5 का नाम कर देगा हैरान

Bollywood star Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: बॉलीवुड की जानी-मानी जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding) इन दिनों सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में हैं. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं. पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे रणबीर और आलिया (Ranbir-Alia) भी चाहते हैं कि अब वो 7 वचनों में बंध जाएं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट कई मौकों पर बोल चुकी हैं कि वो दिल ही दिल रणबीर कपूर को पहले से ही प्यार करती थीं, वो एक्टर की बड़ी फैन थीं. हालांकि अब आलिया का ये सपना पूरा होने वाला है. वो हमेशा के लिए रणबीर की दुल्हनियां बनने जा रही हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फैन को ही अपना लाइफ पार्टनर चुना.

1. दिलीप कुमार और सायरा बानो
लिस्ट में सबसे पहला नाम दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का नाम सामने आता है, जिन्होंने अपनी फैन और एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साहरा महज 12 साल की थीं, जब उन्होंने दिलीप पर अपना दिल दे बैठी थीं. फिल्मों में एंट्री के बाद सायरा सिर्फ दिलीप संग काम करना चाहती थीं. एक दिन दोनों की मुलाकात हुई और दिलीप भी सायरा की खूबसूरती पर फिदा हो गए. फिर दोनों ने शादी कर ली.

2. राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की तो लाखों फीमेल फैंस थीं, लेकिन एक्टर ने अपनी दुल्हनियां के रूप में सिर्फ डिंपल कपाडिया को चुना. डिंपल भी राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन मानी जाती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए खुद राजेश खन्ना ने ही डिंपल के पास प्रपोजल भेजा था. राजेश के इस प्रस्ताव को डिंपल मना न कर सकीं और दोनों ने शादी कर ली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

3. एक्ट्रेस मुमताज और मयूर माधवानी
मशहूर एक्ट्रेस मुमताज के तो कई फैन थे लेकिन उनका जीवनसाथी बनने का सौभाग्य सिर्फ मयूर माधवानी को मिला. मयूर, एक्ट्रेस मुमताज के डाई हार्ट फैन थे. दोनों ने साल 1974 में शादी की थी. मुमताज की खूबसूरती के दुनियाभर में दीवाने थे.

4. रजनीकांत और लता
सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपनी फैन लता को बाद में अपनी पत्नी बना लिया था. लता एक बार अपनी कॉलेज प्रोजेक्ट को लेकर उनका इंटरव्यू लेने आई थीं. इसी दौरान लता ने रजनीकांत से अपने दिल की बात कही. पहले लता और रजनीकांत दोस्त बने और फिर शादी कर ली.

5. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वालीं शिल्पा ने कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की है. बताया जाता है कि राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती के फैन थे. दोनों ने बाद में शादी कर ली थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.