By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- These Bollywood Stars Played The Role Of Bapu With Great Enthusiasm Seeing It Felt As If Gandhiji Had Come Alive Again
Gandhi Jayanti : बॉलीवुड के इन स्टार्स ने निभाया बापू का किरदार, देखकर लगा जैसे महात्मा गांधी फिर से हो गए जिंदा
Gandhi Jayanti 2023 : बॉलीवुड के ये एक्टर्सन महात्मा गांधी की भूमिका में दर्शकों के दिल में अलग जगह बना चुके हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के बदौलत आज के बच्चों को बापू से पहचान करवाया है.
Bollywood Actors Who Aced The Role Of Mahatma Gandhi: पूरे देश में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के जन्मदिन (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के रूप में मनाया जाता है और आज भी उन्हें लोग बापू कहकर बुलाते हैं. वैसे तो बापू के जीवन पर आधारित इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें एक्टर्स ने उनके पहनावे में उनकी बोली बोलने की कोशिश की. जिसमें कई दर्शकों को उनकी छवि दिखाने में सफल रहे तो किसी ने अपने करैक्टर से एक अलग ही पहचान बना ली. वहीं, इन पांच एक्टर्स ने इतनी शिद्दत, शालीनता और शानदार तरीके से उनका किरदार निभाया कि बापू का नाम लेते ही इन कलाकारों की ही तस्वीर जेहन में उतर आती है. बापू के 154वीं जयंती पर उन किरदारों के बारे में जानेंगे जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से आज के जेनेरशन के बच्चों को महात्मा गांधी से परिचय करवाया है.

बेन किंग्सले (Ben Kingsley)
साल 1982 में बापू के जीवन पर आधारित आई फिल्म ‘गांधी’ में महात्मा गांधी की भूमिका निभाने वाले एक्टर बेन किंग्सले ने सभी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वो एक ऐसे अंग्रेज थे जिन्होंने गांधीजी का किरदार निभाकर बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया था.

दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala)
फिल्म गांधी माई फादर में एक्टर दर्शन जरीवाला ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में बापू और उनके बेटे के रिश्ते के साथ उनके संघर्ष और हत्या को दिखाया गया था 2007 में आई इस फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला था.

दिलीप प्रभावलकर
गांधीगिरी कांसेप्ट से फेमस एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में एक्टर दिलीप प्रभावलकर के प्यार और कूल अंदाज में बापू बनकर दी सीख वाकई काबिले तारीफ है.

रजित कपूर
फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ महात्मा’ में लीड किरदार निभाने एक्टर रजित कपूर को खूब सराहना मिली थी. ये फिल्म साल 1996 में आई थीं जिसे श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था.

नसीरुद्दीन शाह
महात्मा गांधी पर आधारित फिल्म ‘हे राम’ भले विवादित रही हो, लेकिन गुजराती एक्सेंट और महात्मा गांधी की बॉडी लैंग्वेज को आत्मसात कर उनके किरदार को फिल्म में बखूबी निभाने के लिए शाह की खूब तारीफ हुई. इस फिल्म में बापू के जीवनी को अलग दृष्टिकोण से दिखाया गया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें