By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- These Celebs Can Do Anything For Money Fans Got Angry On Rashmika Mandanna Did The Actress Lie
'पैसों के लिए ये सेलेब्स कुछ भी कर सकते हैं', रश्मिका मंदाना पर फूटा फैंस का गुस्सा, क्या एक्ट्रेस ने बोला झूठ ?
Rashmika Mandanna : अब तक रश्मिका की तरफ से यूजर्स के इस दावे पर कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.
Rashmika Mandanna : साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से खास जगह बना चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. रश्मिका को उनके फैंस ने ‘नेशनल क्रश’ का टैग दिया है, लेकिन अब एक्ट्रेस पर अपने ही फैंस से झूठ बोलने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बर्गर खाती नजर आ रही है. फैंस का दावा है कि रश्मिका ने कहा था कि वो शाकाहारी हैं, लेकिन वीडियो में वो नॉनवेज बर्गर खाती दिखाई दे रही है. रश्मिका के इस एड वीडियो से उनके फैंस एक बार फिर नाराज हो गए हैं.
दरअसर, सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक पॉपुलर जंक फूड कंपनी के एड के लिए चिकन बर्गर खाने का वीडियो वायरल हुआ, हालांकि वो रियर लाइफ में शाकाहारी होने का दावा करती हैं. रश्मिका मंदाना इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर हस्ती हैं और उन्हें हर चीज के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ‘गुडबाय’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स धोखाधड़ी का टैग लगा रहे हैं. एक इंस्टाग्राम हैंडल ने विज्ञापन में एक्ट्रेस को चिकन बर्गर खाते हुए दिखाया, यूजर्स ने एक्ट्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.
हालांकि अब तक रश्मिका की तरफ से यूजर्स के इस दावे पर कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. इतना ही नहीं, यूजर्स एक नॉनवेज बर्गर खाने के लिए तो डांट ही रहे हैं साथ ही, रश्मिका को जंक फूड ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. नेटिजेंस का दावा है कि ये हस्तियां रीयल लाइफ में ऐसे जंक फूट नहीं खाते, लेकिन चाहते हैं कि उनके फैंस को ऐसे खाने की लत लग जाए. लोगों का कहना है कि ये सेलेब्स पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं. वीडियो में जंक फूड बिजनेस का एड करते हुए रश्मिका मंदाना को चिकन बर्गर खाते हुए देखा जा सकता है.
Also Read:
-
Rashmika-Vijay Deverakonda Reception: 4000 साल पुराना डिजाइन, 2 सिर वाला पक्षी और 4 बजे से लाइन… ऐसी है रश्मिका की वायरल साड़ी
-
Rashmika-Vijay Deverakonda Reception: 4000 साल पुराना डिजाइन, 2 सिर वाला पक्षी और 4 बजे से लाइन… ऐसी है रश्मिका की वायरल साड़ी
-
आठ साल की मोहब्बत बनी शादी की कहानी; रश्मिका-विजय ने शेयर कीं पहली तस्वीरें, देखें शाही अंदाज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें