By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- These Stars Of The Industry Reached The Success Party Of Dream Girl 2 Ayushmann Khurrana Took A Special Entry With A Special Guest
Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' की सक्सेस पार्टी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, कई सितारों ने जमाया रंग
Dream Girl 2 Success Party: ड्रीम गर्ल 2 की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद बीती रात बी-टाउन में फिल्म का सक्सेस पार्टी बैश रखा गया था.
Dream Girl 2 Movie– आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ थिएटर्स में अपना बज बनाई हुई है. ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के बीच आयुष्मान खुराना की ये फिल्म अपना कदम टिकाये रखी है. वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है. बीते दिन मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया. इस पार्टी में फिल्म स्टार्स के साथ-साथ आये हुए गेस्ट्स ने भी काफी स्टाइलिश लुक में अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आये. फिल्म एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस इवेंट में रेड हॉट ड्रेस पहनकर पहुंची थी. जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना ने इस पार्टी में स्पेशल एंट्री लेते हुए रेड कार्पेट पर अलग-अलग पोज देते हुए दिखाई दिए.
इन सेलेब्स ने सक्सेस पार्टी में लिया हिस्सा
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ टीवी इंडस्ट्री के भी कई फेमस सेलेब्स पार्टी एन्जॉय करते नजय आए हैं. इस पार्टी में फिल्म स्टार्स के अलावा इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और एकता कपूर के पिता जितेंद्र भी इस पार्टी में शामिल हुए. वहीं, एक्टर रोनित रॉय भी ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सक्सेस पार्टी में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे.रेड कार्पेट पर एक्टर अनिल कपूर का काफी कूल लुक देखने को मिला. जिन्होंने फिल्म के पोस्टर के आगे पैप्स को कई पोज दिए. इस पार्टी में एक्टर तुषार कपूर, 90 के दशक की हीरोइन नीलम कोठारी, और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जैकी भगनानी के अलावा कई स्टार्स ने हिस्सा लिया है आपको बता दें टीवी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर करण कुंद्रा भी इस पार्टी में शामिल हुए थे.
आयुष्मान खुराना वाइफ के साथ लिए एंट्री
इस सक्सेस पार्टी में इन स्टार्स के अलावा आयुष्मान खुराना ने अपनी वाइफ के साथ एंट्री ली थी. जो ब्लू और ब्लैक कॉम्बिनेशन की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी. आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना को ये सक्सेस लंबे समय के बाद हासिल हुई है. इस फिल्म में एक्टर ने डबल रोल किया है वहीं, ऑडियंस को फिल्म में पूजा का रोल काफी पसंद आ रहा है और आयुष्मान खुराना को इस रोल के लिए दर्शकों से भरपूर प्यार और सपोर्ट भी मिला है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसस अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें