440 से ज्यादा बार महादेव बना है ये एक्टर, तांडव करने से कर दिया था मना, 'भोलेनाथ' ने बदल दी जिंदगी!

Tarun Khanna: इस एक्टर ने पर्दे पर इतनी बार महादेव का किरदार निभा लिया है, कि जैसे लगता है हर बार भोलेनाथ का आशीर्वाद मिल रहा है.

Published date india.com Published: April 16, 2026 2:53 PM IST
Tarun Khanna Mahadev role, Tarun Khanna interview, Mahadev actor TV serial, Tarun Khanna transformation story, Indian mythological shows actor, Tarun Khanna Shiva role, TV industry mythological shows, Tarun Khanna life change, Mahadev serial actor
Tarun Khanna Mahadev role 440 times

Tarun Khanna: अभिनेता तरुण खन्ना ने खुद बताया कि वो 400 से ज्यादा बार महादेव का किरदार निभा चुके हैं. इस अनुभव से उनकी जिंदगी में गजब का बदलाव आया है. इससे न केवल उनके अंदर धैर्य बढ़ा बल्कि उनकी दबी विनम्रता भी वापस आ गई है.तरुण खन्ना ‘कर्म फल दाता शनि’, ‘राधा कृष्ण’, ‘जय कन्हैया लाल की’, ‘देवी आदि पराशक्ति’, ‘संतोषी मां’ और ‘परम अवतार श्री कृष्ण’ जैसे कई पौराणिक शो में महादेव का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा, तेलुगु फिल्म ‘अखंडा 2’ और हाल ही में थिएटर नाटक ‘हमारे राम’ में भी उन्होंने महादेव का रोल किया है.

440 से ज्यादा बार महादेव का किरदार

तरुण खन्ना ने बताया, “मैंने स्टेज पर 440 से ज्यादा बार महादेव का किरदार निभाया है.इस किरदार ने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया है.मेरा सब्र का स्तर बहुत बढ़ गया है और जो विनम्रता कहीं दब गई थी, वह वापस आ गई है.हर नए मौके पर यह अनुभव और बेहतर होता जा रहा है.मैं शुक्रगुजार हूं कि एक अभिनेता होने के नाते मैं इतने सारे लोगों के दिलों को छू पा रहा हूं.”

दिन में दो बार तांडव

तरुण खन्ना ने बताया कि हर वीकेंड पर नाटक ‘हमारे राम’ के शो होते हैं, कभी-कभी हफ्ते में दो बार भी.उन्होंने कहा, “शो शुरू होने के बाद तैयारी के लिए समय नहीं बचता.मैं स्टेज पर जाने वाला पहला व्यक्ति होता हूं और पूरा शिव तांडव एक बार में करता हूं.अगर दो शो होते हैं तो दिन में दो बार तांडव करता हूं, कभी-कभी 5-6 बार से भी ज्यादा हो सकता है.” हालांकि इससे पहले तरुण ने तांडव परफॉर्म करने से मना कर दिया था. उन्हें लगा था कि ये काफी टफ है, वो नहीं कर पाएंगे.

Charlie Chaplin Net Worth & Legacy: ‘मौत के दशकों बाद भी होती है करोड़ों की कमाई! चार्ली चैपलिन की इनकम का पूरा सच? 9

हर बार परफॉर्म करने से डर लगता है

महादेव का किरदार निभाने में चुनौतियों के बारे में बात करते हुए तरुण खन्ना ने कहा कि हर बार परफॉर्मेंस से पहले उन्हें बहुत घबराहट होती है. मेरी पूरी टीम जानती है कि मैं नर्वस होता हूं. भगवान शिव की गरिमा और तेज को बिना किसी कमी के दिखाना सबसे बड़ी चुनौती है. अगर परफॉर्मेंस में छोटी सी गलती भी हो जाए तो भगवान की छवि पर असर पड़ सकता है, जो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता.

4000 करोड़ी Ramayana की कैकेयी हैं Lara Dutta, शाहरुख संग दी हिट, अब बनीं रणबीर की ‘सौतेली मां’ 8

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोच समझकर बोलना पड़ता है

उन्होंने स्टेज और टेलीविजन के बीच अंतर भी बताया. तरुण खन्ना के अनुसार, टीवी पर 12 घंटे की शिफ्ट में कॉस्ट्यूम और विग पहने रहना मुश्किल होता है, जबकि स्टेज पर एक ही टेक में 2000 से ज्यादा दर्शकों के सामने परफॉर्म करना पड़ता है.उन्होंने कहा कि स्टेज पर परफॉर्म करना उन्हें ज्यादा संतोषजनक लगता है. एक्टर ने पब्लिक इमेज पर भी बात की और कहा कि अभिनेताओं की इमेज हमेशा लोगों की नजर में रहती है, इसलिए उन्हें सोच-समझकर बोलना और बर्ताव करना चाहिए ताकि कोई गलत मिसाल न बन जाए.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.