This Actress Engagement Ring More Expensive Than Shahrukh Khan Luxury House Mannat 5070000000 Cost Ring Created A Stir
शाहरुख खान की 'मन्नत' से महंगी है इस एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग, 5070000000 की इस अंगूठी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
शाहरुख खान की मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ के आसपास होगी. लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी एंगेजमेंट रिंग की कीमत इतनी है कि इतने में कई सितारों के घर आ जाएं. फिलहाल एक एक्ट्रेस अपनी इस रिंग की कीमत को लेकर चर्चा में बनी हुई है.
This actress engagement ring more expensive than shahrukh khan luxury house mannat 5070000000 cost ring created a stir
एक छोटा सा बॉक्स और उसमें छोटी से लेकिन बेहद कीमती एंगेजमेंट रिंग, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है. क्या आप जानते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और इसमें ऐसी क्या खूबी है जिसकी वजह से ये इतनी महंगी है. हम बात कर रहे हैं पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की. उनकी सगाई की खबर ने ही दुनिया भर में तहलका मचा दिया जो थोड़ी बहुत कसर बाकी थी वो उनकी महंगी अंगूठी ने पूरी कर दी.
टेलर ने 26 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर NFL प्लेयर ट्रेविस केल्सी के साथ अपनी सगाई की घोषणा की साथ ही अपनी फिंगर में एक बड़े डायमंड से सजी हुई रिंग की क्लोज-अप फोटो भी शेयर की. ये रिंग अपने आप में बेहद खूबसूरत है. इसकी खूबी इसका विंटेज स्टाइल है. इसकी कीमत शाहरुख खान के घर मन्नत से भी ज्यादा बताई जा रही है.
डिजाइन और वेल्यू
ऐसे में सवाल ये है कि ₹5070000000 की इस डायमंड रिंग का क्या मतलब क्या है. रिपोर्ट्स की माने तो, ट्रेविस केल्सी ने खुद इसे न्यूयॉर्क के एक मशहूर डिजाइनर किंड्रेड लुबेक के साथ मिलकर इस कस्टम रिंग को बनवाया है. दरअसल, ये ओल्ड माइन कट वाली रिंग विक्टोरियन एरा की याद दिलाती है. इसके गोल्ड बैंड पर छोटे-छोटे डायमंड्स और एनग्रेविंग्स जो रिंग के लुक को और बढ़ा रहे हैं. टेलर की लंबी ऊंगलियों पर ये रिंग बिल्कुल परफेक्ट लग रही है.
शाहरुख के ‘मन्नत’ से तुलना
वहीं शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित घर मन्नत की बात करें तो इसे अभिनेता ने 2001 में 13.32 करोड़ में खरीदा था आज इसकी मार्केट वैल्यू 200 करोड़ है. 6 मंजिला बना ये बंगला यूरोपियन आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. जिसमें होम थिएटर, जिम, टेरेस गार्डन और अवॉर्ड्स रूम है. वहीं रिपोर्ट्स की माने तो टेलर की रिंग इससे भी महंगी है. जिसकी कीमत 5070000000 बताई जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.