बॉलीवुड की ये सुपरस्टार एक्ट्रेस कभी नहीं स्कूल, आज करोड़ों में है Fees- क्या आपने पहचाना?

This Bollywood Actress Never Went To School: ये क्यूट सी चेहरे वाली बच्ची आज बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक है, क्या आपने पहचाना.

Published date india.com Published: July 27, 2024 4:07 PM IST
बॉलीवुड की ये सुपरस्टार एक्ट्रेस कभी नहीं स्कूल, आज करोड़ों में है Fees- क्या आपने पहचाना?

This Bollywood Actress Never Went To School: बॉलीवुड में कई सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई सारे स्ट्रगल देखे हैं और वो बेहद कम उम्र से काम करने लगे ताकि वो अपने परिवार का घर का खर्च निकाल सके और इस लिस्ट में कई सारे सितारों का नाम है. बॉलीवुड में ऐसे बहुत से एक्टर्स हैं, जिन्होंने आज तक स्कूल की शक्ल भी नहीं देखी. लेकिन इनकी एक्टिंग शानदार है और वो आज दुनिया में जमकर नाम कमा रही हैं. आज हम आपको जिस एक्ट्रेस का नाम बताने जा रहे हैं, उनकी भी कहानी कुछ ऐसी ही है. स्कूल न जाकर भी ये एक्ट्रेस लीड किरदार में काम कर रही है और अपने नाम का सिक्का बॉलीवुड में चला रही है. इतना ही नहीं, इनके पति भी बॉलीवुड की सुपरहिट एक्टर हैं. चलिए हम आपको इस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं.

इस एक्ट्रेस को क्या आपने पहचाना

इस एक्ट्रेस ने अब तक कई सारी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने बॉलीवुड नहीं बल्कि तेलुगू फिल्मों में से अपना काम शुरू किया था, जिसके बाद उनके पास कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स आए और फिर उन्हें बॉलीवुड में सुपरहिट एक्टर के साथ ब्रेक मिला. बता दें कि अपनी डेब्यू फ़िल्म के को-स्टार के साथ वो काफ़ी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं.

मल्लीस्वरी फिल्म से किया था डेब्यू

अगर आपने अभी तक इस एक्ट्रेस का नाम नहीं पहचाना, तो ये और कोई नहीं बल्कि कटरीना कैफ है और इन्होंने कितना स्ट्रगल किया है ये तो हम सभी जानते हैं. कैट नेफ़िल्म ‘मल्लीस्वरी (Malliswari)’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से सलमान खान के साथ डेब्यू किया. फ़िल्मों में काम करने से पहले से कटरीना मॉडलिंग करती थी.

कैट के नाम पर बन चुकी है डॉल

वहीं अगर हम कटरीना कैफ़ की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो बचपन में ही उनके माता- पिता का तलाक हो गया था और वो अपनी मां के साथ रहती थी. कटरीना के भाई बहन भी हैं. कटरीना की मां पेशे से एक सोशल वर्कर थीं और इसी वजह से कैट पढ़ाई से दूर रही. इतना ही नहीं, कटरीना बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम पर बार्बी डॉल बनी थी. उनकी क्यूटनेस और मुस्कान देखकर हॉलीवुड मेकर्स उनपर फ़िदा हो गए और उनपर डॉल बना डाली.

जानें कितनी है नेट वर्थ

कई साल बॉलीवुड में काम करने बाद 2021 में कटरीना की शादी विक्की कौशल के साथ हुई. जो खुद भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. ‘लाइफस्टाइल एशिया’ के मुताबिक, 2023 में उनकी कुल संपत्ति 32 मिलियन डॉलर (लगभग 263 करोड़ रुपये) है. महीनेभर में वह 3 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं। वहीं, सालाना वह करीब 30 करोड़ छाप लेती हैं. एक फिल्म के लिए 12 करोड़ के करीब फीस चार्ज करती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.