Dalip Tahil : बॉलीवुड के खलनायक दिलीप ताहिल के लिए सबसे मुश्किल था ये रोल, हॉलीवुड TV सीरीज में भी कर चुके हैं काम

Bollywood Actor Dalip Tahil : दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Updated: October 30, 2023, 7:12 AM IST

Dalip Tahil Birthday : बॉलीवुड के खलनायक दिलीप ताहिल आज यानी 30 अक्टूबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 1952 में उत्तर प्रदेश के आगर में हुआ था. हाल ही में दिलीप उस समय सुर्खियों में आए जब उन्हें 2018 के हिट एंड रन मामले में कोर्ट ने 2 महीने की जेल की सजा सुनाई थी. दिलीप ताहिल का नाम बॉलीवुड के बड़े-बड़े विलेन्स के बीच होता है, लेकिन वो विवादों से घिरे रहने वाले एक्टर भी रहे हैं. लीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले दिलीप ने कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें.

इन सुपरहिट फिल्मों में किया काम

दिलीप ताहिल ने कई टेलीविजन शोज में अभिनय किया है. 1974 में निर्देशक श्याम बेनेगल ने दिलीप को अपनी फिल्म अंकुर में काम करने का मौका दिया. इसके अलावा रमेश सिप्पी ने उन्हें ‘घमंड’ में देखा. एक्टर ने फिल्मों में आते ही अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया था. दिलीप ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘कयामत तक’, ‘बाजीगर’, ‘त्रिदेव’, ‘किशन कन्हैया’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘डर’, ‘इश्क’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘राम लखन’, ‘थानेदार’ समेत कई हिट फिल्में शामिल हैं. दिलीप ताहिल ने संजय खान के सीरियल ‘द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ और रमेश सिप्पी के ‘बुनियाद’ में अहम भूमिका निभाई है.

दिलीप ताहिल के लिए सबसे मुश्किल रोल

अभिनेता दिलीप इससे पहले ब्रिटिश टेलीविजन शो ‘बॉम्बे ब्लू’ में काम कर चुके हैं. उन्होंने 2003 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीबीसी सोप ओपेरा ‘ईस्टेंडर्स’ में डैन फरेरा की भूमिका निभाई. इसके अलावा उन्हें बीबीसी की मिनी सीरीज ‘न्यूक्लियर सीक्रेट’ में देखा गया था. ‘सिया के राम’ में उन्होंने दशरथ का किरदार निभाया था. ताहिल ने बताया था कि पिछले चार दशक के करियर में उन्होंने हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन ‘भाग मिल्खा भाग’ में पंडित जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था. दिलीप ताहिल ने ‘मी टू कैंपेन’ के दौरान एक बयान दिया था, जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में रहे थे.

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुका है बेटा

एक्टर दिलीप ने बताया था कि कैसे एक डायरेक्टर ने लड़की को बिना बताए रेप सीन शूट करने के लिए कहा था. ताहिल ने कहा, ‘मैंने ये सीन करने से मना कर दिया था और कहा था कि पहले लड़की को ये सीन समझाएं. लेकिन निर्देशक चला जाता है. जिसके बाद दिलीप ताहिल ने लड़की को फिल्म का सीन बताया. इसके बाद वह रोने लगती है और अपने कमरे की ओर चली जाती है. दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसकी जानकारी भी एनसीबी ने दी थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.