By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Thor Fame Actor Chris Hemsworth Praises Gold Medalist Mirabai Chanu
Thor ने की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू की तारीफ, बोले- 'गोल्डन गर्ल' को मिलना चाहिए थॉर का हथौड़ा
Commonwealth Games 2022: थॉर, गॉड ऑफ थंडर की भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू को थोर का हथौड़ा मिलना चाहिए.
Commonwealth Games 2022: ओलंपिक्स के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में पहला स्वर्ण पदक साइखोम मीराबाई चानू ने जीता, जिसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया पर मीरा की एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद हॉलीवुड फिल्म ‘थॉर’ के एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) भी उनके फैन हो गए. वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर ने कहा कि चानू को सच में थॉर का हथौड़ा मिलना चाहिए.
थॉर, गॉड ऑफ थंडर की भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू को थोर का हथौड़ा मिलना चाहिए क्योंकि वो एक लजेंड हैं. बमिर्ंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद क्रिस ने तारीफ की. 201 किलो वजन उठाने के बाद उन्हें यह सम्मान मिला. एक सोशल मीडिया यूजर ने क्रिस को ट्वीट करते हुए कहा था, “थोर के लिए अपना हथौड़ा छोड़ने का समय आ गया है.”
She is worthy! Congrats, Saikhom, you legend.
— Chris Hemsworth (@chrishemsworth) August 4, 2022
जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “वह योग्य है! बधाई हो, सैखोम, आप लेजेंड है.” खुशी से झूमी चानू ने हेम्सवर्थ को जवाब देते हुए कहा, “क्रिस हेम्सवर्थ का बहुत-बहुत धन्यवाद, हमेशा आपको देखना पसंद है.” संदर्भ इसलिए है क्योंकि थोर के अलावा, कोई अन्य सुपरहीरो माजोलनिर को नहीं उठा सकता है. थोर का माजोलनिर नॉर्स पौराणिक कथाओं में वज्र देवता थोर का हथौड़ा है, जिसका उपयोग विनाशकारी हथियार के रूप में और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए एक दिव्य साधन के रूप में किया जाता है.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें