By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Thor Has A Serious Illness Actor Chris Hemsworth Said This On The Speculation Of Leaving Acting
Chris Hemsworth : 'थॉर' को हुई गंभीर बीमारी, दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है क्रिस हेम्सवर्थ की याददाश्त
Chris Hemsworth : 'थॉर' में दो तरह के जीन ApoE4 पाए गए हैं, जो उन्हें अपने माता-पिता से मिले थे. यह जीन बीमारी के खतरे को 8-10 गुना बढ़ा देता हैं.
Thor Fame Chris Hemsworth : मार्वल के सुपरहीरो ‘थॉर’ फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि उन्हें ये समस्या अपने माता-पिता से विरासत में मिली है. हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ के दुनियाभर में चाहने वाले हैं और हाल ही में उन्हें वर्ल्ड के टॉप 10 सबसे हैंडसम व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया था. बीमारी की खबरो के बीच क्रिस हेम्सवर्थ के एक्टिंग छोड़ने की अफवाह भी सामने आई थी, जिसने उनके फैंस को टेंशन में डाल दिया था. हालांकि वो एक्टिंग नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि काम से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं.
एक्टर ने खुद किया बीमारी का खुलासा
हाल ही में क्रिस हेम्सवर्थ के वेब सीरीज ‘एक्सटॉर्शन’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, पहले पार्ट में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे. अपनी बीमारी को लेकर क्रिस हेम्सवर्थ ने खुद खुलासा किया कि डॉक्टरों ने उनमें अल्जाइमर के लक्षण देखे हैं. अल्जाइमर एक तरह की भूलने की बीमारी है, इसे डिमेंशिया के तौर पर भी जाना जाता है. उन्हें ये बीमारी अपने माता-पिता के डीएनए से मिले हैं.
माता-पिता से मिले जीन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबक ‘थॉर’ में दो तरह के जीन ApoE4 पाए गए हैं, जो उन्हें अपने माता-पिता से मिले थे. यह जीन बीमारी के खतरे को 8-10 गुना बढ़ा देता हैं. जिन लोगों में ये जीन नहीं होते उनके बीमार होने की संभावना कम होती है. काम से संन्यास लेने की खबरों पर भी क्रिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि मुझे निकाल दिया गया है, दरअसल मुझे अंदर से एहसास हो रहा है कि काम से कुछ वक्त की छुट्टी ले लेनी चाहिए. एक्टर ने कहा कि अल्जाइमर के इलाज को देखें तो इससे आपके बाकी जीवन पर असर पड़ता है. बता दें कि क्रि जल्द ही ‘हल्क होगन’ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. फिलहाल क्रिस अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं.
Also Read:
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
इस राज्य में 10वीं के सिलेबस में की जाएगी 25% की कटौती, जानिये क्यों लिया जा रहा है यह फैसला- छात्रों पर क्या होगा असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें