मार्वल सीरीज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थॉर रैग्नारोक’ रिलीज हो गई. ताइका वेटिटी द्वारा निर्देशित फिल्म में डॉक्टर स्ट्रेंज की नई एंट्री हुई है.
कहानी- फिल्म की कहानी की शुरुआत ओडिन के बेटे ‘थॉर’ (क्रिस हेम्स्वर्थ) से होती है. जो अपने पुराने दुश्मन ‘सर्तुर’ को खत्म करके अपने घर लौटता है. लेकिन वहां उसके पिता ‘ओडिन’ नहीं होते हैं. लोकी अपने पिता का रूप धारण करके ‘अस्गार्ड’ पर शासन कर रहा है और अपने पिता ‘ओडिन’ को धरती पर छोड़ दिया है. लोगों के सामने लोकी का राज खोलने के बाद थॉर, लोकी के साथ पिता की तलाश में निकलता है. पिता को ढूंढने में ‘थॉर’ की मदद डॉक्टर स्ट्रेंज करते हैं. जो जानता है कि ‘ओडिन’ कहां है. अपने अंतिम पलों में दोनों बेटों को देखकर ‘ओडिन’ अपने जीवन के एक बड़े राज से पर्दा उठाते हैं. वह बताते हैं कि उनकी पहली संतान ‘गॉड ऑफ डेथ’ हेला है. जो बेहद क्रूर व ताकतवर है और जिसे उन्होंने बरसों पहले बंधक बना कर जेल में रखा है लेकिन अब वह आजाद हो गई है. हेला ‘रैग्नारोक’ को हासिल करना चाहती है ताकि वह पूरी दुनिया और अस्गार्ड को खत्म कर सके. हेला के सामने ‘थॉर’ काफी कमजोर है हेला की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस पर थॉर का ताकतवर ‘हथौड़ा’ भी काम नहीं करता, हेला उसे किसी बच्चे के खिलौने की तरह चूर-चूर कर देती है. लेकिन क्या थॉर, हेला से अस्गार्ड को बचा पाएगा? और क्या ताकतवर ह्ल्क इस लड़ाई में थॉर का साथ देगा. क्या बिना हथौड़े के थॉर शक्तिशाली हेला से जीत पाएगा? इन सब सवालों का जवाब पाने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी.
डायरेक्शन- इसमें कोई दो राय नहीं है कि मार्वल सीरीज की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म की कहानी भी बेहद रोचक और मजेदार है. ताइका वेटिटी द्वारा निर्देशित फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जबरदस्त है. लेकिन फिल्म में अपनी पिछली फिल्मों की तुलना में एक्शन सीन की कमी नजर आई. जो इसे थोड़ी कमजोर बनाती है.
एक्टिंग- क्रिस हेम्स्वर्थ (थॉर)और मार्क रफैलो (हल्क) ‘थॉर’ के तीसरे भाग में जबरदस्त एक्टिंग की है. बीच-बीच में दोनों के बीच नोकझोक लोगों को रोमांचित करने के साथ साथ हंसाती भी है. वहीं फिल्म में गॉडेस ऑफ डेथ केट केट ब्लैंकेट यानी हेला ने थॉर को अपनी दमदार एक्टिंग से कड़ी टक्कर दी है.
Add India.com as a Preferred Source
देखें या नहीं– इस फिल्म को आप पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं. दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म के कुछ डायलॉग को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे. फिल्म का 3डी इफ़ेक्ट इसे और भी बेहतरीन बनाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.