Throwback: अजय देवगन के प्यार में पागल थीं कंगना रनौत, नशे में किया था खूब हंगामा

Ajay Devgn-Kangna Ranaut Affair: एक समय था जब अजय और कंगना की प्रेम कहानी हर तरफ परवान चढ़ रही थी और काफी मशहूर हुई थी.

Published date india.com Published: November 26, 2024 9:37 AM IST
Throwback: अजय देवगन के प्यार में पागल थीं कंगना रनौत, नशे में किया था खूब हंगामा

Ajay Devgn-Kangna Ranaut Affair: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन उन स्टार में से एक है जिन्हें परिवार वाला आदमी कहा जाता है, अपने जवानी के दौर में उनके कई सारे अफेयर रहे थे लेकिन शादी के बाद वो अपने परिवार और बच्चों के संग एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे. हालांकि उनकी जिंदगी में तूफान तब आया जब कंगना रनौत का नाम उनके साथ जोड़ा गया था और इस रिश्ते ने उनके परिवार पर भी आंच पहुंचाई थी. हालांकि अजय ने वक्त रहते खुद को संभाला था और इससे दूरी बना ली थी. आइए आज एक नजर इस छोटी से प्रेम कहानी पर.

अजय और कंगना का अफेयर

अध्ययन सुमन से रिश्ता टूटने के बाद, कंगना रनौत का दिल बॉलीवुड के लिए सिंघम के लिए धड़का था और इस दौरान दोनों ने साथ में फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई की शूटिंग भी कर रहे थे, जिस दौरान दोनों का नाम एक दूसरे से जोड़ा गया था. हालांकि ये रिश्ता बहुत अधि लंबा नहीं चला था और इसी दौरान कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘शादीशुदा मर्द से अफेयर करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी.’

कंगना को कई फिल्मों दिलवाई

इसके साथ ही मीडिया में खबरें आई थी कि इसी दौरान अजय ने कंगना का नाम कई सारी फिल्मों के लिए आगे बढ़ाया थआ जिसमें से Tezz and Rascals जैसी फिल्में शामिल है और इस बात ने फिर इसे और हवा दी थी कि ये एक रिश्ते में हैं. इतना ही नहीं कहा जाता था कि अजय सुबह एक्ट्रेस को पिक-अप करते थे और फिर दोनों साथ में सेट पर जाया करते थे.

Rakhi Sawant Net Worth: राखी सावंत के पास कितनी दौलत है? सुनकर हो जाएंगे सन्न 8

नशे ने हाथ की नस काटने वाली थी कंगना

फिल्म मैगजीन ‘स्टारडस्ट’ के मुताबिक, कंगना अजय के प्यार में इस कदर पागल हो गई थीं कि उन्होंने अपनी सारी हदें पार कर दीं. शूट खत्म होने के बाद जब अजय अपने होटल रूम में गए, तो कंगना नशे में उनके पीछे कमरे में आ गई. एक्ट्रेस इतने नशे में थीं कि उन्हें खड़े होने का भी होश नहीं था. इसके बाद उन्होंने अजय की धमकी दी अगर उन्होंने उनके रिश्ते के लिए कुछ नहीं किया, तो वो अपने हाथ की नस काट लेंगी और उस वक्त अजय ने कंगना को संभाला और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरी आ गई.

काजोल ने दी थी अजय को धमकी

अजय और कंगना के अफेयर की खबरें जब काजोल के कानों तक पहुंची, तो उन्होंने अजय को सीधे शब्दों में धमकी दे डाली और उन्होंने अजय को साफ कह दिया था कि अगर उन्होंने कंगना के साथ काम किया, तो वो उन्हें छोड़ देंगी और बच्चों को भी साथ लेकर चली जाएंगी. इसके बाद अजय ने अपने परिवार को चुना और कंगना से दूरी बना ली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.