क्या रवीना टंडन का करिश्मा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर हुआ था झगड़ा? अब बताई पूरी कहानी

Raveena Tandon-Karisma Kapoor Fight: रवीना टंडन ने करिश्मा कपूर के साथ अपनी कैटफाइट पर 30 साल बाद चुप्पी तोड़ी है, तो आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ है.

Published date india.com Published: August 11, 2024 12:31 PM IST
क्या रवीना टंडन का करिश्मा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर हुआ था झगड़ा? अब बताई पूरी कहानी

Raveena Tandon-Karisma Kapoor Fight: बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्स के बीच में लड़ाई झगड़े सुनाई देते हैं औऱ 90 का वो दौरा था जब कई सारी एक्ट्रेस के बीच कैटफाइट को लेकर चर्चे जमकर चले रहे थे और इस लिस्ट में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है. जी हां एक दौर में इन दोनों एक्ट्रेस के बीच में आपसी झगड़े और मननुटाव की भी काफी खबरें दी थी. बता दें ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दौरान तो रवीना और करिश्मा की आपस में बातचीत भी नहीं होती थी. इसके बाद इन्हें फिल्म आतिश में देखा गया था और खबरें थी की फिल्म के सेट पर इनके बीच जमकर बहस होती थी. ऐसे में अबरवीना टंडन ने इस पर सफाई दी है, और कहा है कि उनके और करिश्मा के बीच कभी कोई लड़ाई नहीं हुई.

क्या करिश्मा और रवीना के बीच होते थे झगड़े

90 के दौर में एक्ट्रेस के कैटफाइट्स आम थे और कई सारे चर्चे आपने सुने होंगे और रवीना और करिश्मा उस दौर की सफल एक्ट्रेस में से एक थी और और दोनों ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया था. हालांकि दोनों के बीच लड़ाई की खबरें भी उस दौर में भी आम थी. अब उन्हीं पर रवीना ने ‘फिल्मफेयर’ से बातचीत में चुप्पी तोड़ी और कहा कि हीरो के बीच तो हाथापाई तक हो जाती थी, लेकिन हीरोइनों की लड़ाई सिर्फ मौखिक रूप से सहमति जताने तक सीमित थी.

‘वो कभी कैटफाइट नहीं थी’

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा ‘वो कभी कैटफाइट नहीं थी. मैं इससे सहमत नहीं हूं, कभी कैटफाइट नहीं हुई. चर्चा हो सकती है. रवीना ने आगे कहा ‘कभी कोई लड़ाई नहीं हुई. ये सब प्रचारित था और मिर्च मसाला और सब कुछ. उन दिनों सोशल मीडिया नहीं था. आप सच में वहीं तक नहीं पहुंचे तो आप कैसे इसे क्लियर कर सकते हैं.’

‘पब्लिक को चाहिए मसाला, जाने दो’

रवीना कहती हैं ‘उन दिनों मर्दों के बीच मुक्केबाजी हुआ करती थीं, तो आप उन्हें क्या कहेंगे? महिलाओं ने नहीं किया. ज्यादातर हमारे बीच ऐसी चर्चा होगी, इसमें क्या गलत है? मतभेदों को खत्म करें. लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करना चाहते थे, इसलिए ये लड़ाई बन गई. कोई कैटफाइट नहीं थी. ये हमेशा मसाला था और कुछ ऐसा था जिसे हमने अपनी सक्सेस में लेना सीखा कि पब्लिक को चाहिए मसाला, जाने दो.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.