Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 1: निगेटिव रिव्यू के बावजूद रिकॉर्ड बनाएगी आमिर-अमिताभ की फिल्म, कैसे?

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' को इस साल की सबसे बड़ी बताया जा रहा है.

Published date india.com Published: November 9, 2018 11:47 AM IST
Thugs of Hindostan
Thugs of Hindostan (File Image)

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)’ को इस साल की सबसे बड़ी बताया जा रहा है. हालांकि फिल्म को निगेटिव रिव्यू मिले हैं यही नहीं सोशल मीडिया पर ट्वीट करके और मीम्स बनाकर मूवी का मजाक उड़ाया जा रहा है. बेहद कमजोर कहानी के कारण लोग इसे देखकर खुद को ठगा हुआ बता रहे हैं. ये फिल्म लगभग 300 करोड़ में बनकर तैयार हुई है. बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट, लेकिन निगेटिव रिव्यू के बाद भी लोग ये जानना चाहते हैं कि इस फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस क्लेकशन क्या रहेगा. हालांकि फिल्म के जुड़े कमाई के पुख्ता आंकड़े नहीं आए हैं लेकिन शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म के 50 करोड़ रु. कमाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म की पहले दिन की कमाई लगभग 50 करोड़ रु. हो सकती है. अगर ये आंकड़ा भी सही बैठता है तो भी ये फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बना लेगी.

बता दें, फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी कहानी को बताया जा रहा है. यहां तक की कवि और नेता कुमार विश्वास और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श तक ने फिल्म को कमजोर बताया है.कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है कि- “आप लोग भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जरूर देखें. हम अकेले ही क्यों ठगे जाएं.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- “ठग्स ऑफ हिंदोस्तान देखी, टाइटल एकदम ठीक है, ठग लिया.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां (Thusg of Hindostan) 8 नवंबर रिलीज हो चुकी है. फर्स्ट शो के बाद से ही दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में रिएक्शन दे रहे हैं. कैटरीना कैफ का गाना सुरैया पहले से ही लोगों की जुबां पर सुनने को मिल रहा है. फिल्म में फिरंगी मल्लाह यानी आमिर खान का रोल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.