By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Tiger Shroff Birthday Tiger Shroff Know Unknown Facts About Her Life
Tiger shroff Birthday: पैदा होते ही सुभाष घई ने दिया था साइनिंग अमाउंट, जानें कैसे मिली पहली फिल्म
Happy Birthday Tiger Shroff: बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 34 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.
Happy Birthday Tiger Shroff: जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) किसी परिचय के मोहताज नहीं है और उन्होंने अपने दम पर फिल्मों में अपनी जगह बनाई है. टाइगर की फिटनेस और साथ ही उनके एक्शन पर हर कोई फिदा है.इंडस्ट्री में महज कुछ सालों में ही अपनी अलग पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ का आज बर्थ डे है (Happy Birthday Tiger Shroff) टाइगर ना केवल एक जबरदस्त एक्शन वाले एक्टर हैं बल्कि उनके डांस पर भी लोग फिदा है. स्टारकिड होने के बाद भी टाइगर को लोग जमकर प्यार करते हैं. टाइगर की इमेज एक्शन और डांसिंग स्टार की है. इन दोनों ही चीजों में उन्हें महारत हासिल है. माइकल जैक्सन और ऋतिक रोशन उनके रोल मॉडल हैं. ऐसे में आज एक्टर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ खास बातें.
टाइगर नहीं है असली नाम
आपको बता दें टाइगर का जन्म 2 मार्च 1990 को मशूहर एक्टर जैकी श्रॉफ के घर पर हुआ था और जब वो छोटे थे उनके पिता ने उनका नाम हेमंत श्रॉफ रखा था, लेकिन उन्हें वो प्यार से टाइगर बुलाते थे. जैकी श्रॉफ बचपन में उन्हें टाइगर इसलिए कहते थे क्योंकि उनकी डाइट अच्छी-खासी थी. वहीं जब वो फिल्मों में अपना कदम रखने की सोची तो उन्होंने खुद को टाइगर के तौर पर भी फैंस के सामने रखा.
पैदा होते ही मिल गया था साइनिंग अमाउंट
जी हां सुनकर थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये सच है, दरअसल हुआ कुछ यूं था कि जब टाइगर का जन्म हुआ था तो फिल्ममेकर सुभाष घई उनके घर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने टाइगर के हाथों पर 101 रुपये देकर कहा कि ‘ये साइनिंग अमाउंट है और तुम्हें बतौर एक्टर मैं ही लॉन्च करूंगा’. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और सुभाष ने उन्हें बॉलीवुड में नहीं लॉन्च किया.
जमीन पर सो कर गुजारी रातें
जी हां ये सच है आप सोच रहे होंगे एक अमीर पिता का बेटा और मशहूर एक्टर के बेटे को आखिर जमीन पर सोने की मौबत क्यों आई तो बता दें कि टाइगर ने 2019 में GQ मैगजीन में दिए इंरव्यू में उस दौरा का खुलासा किया था जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से होकर गुजर रहा था. टाइगर ने बताया था कि 2001 में उनकी मम्मी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बूम’ लीक होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इसकी वजह से बहुत नुकसान हुआ और हमारी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई. ऐसे में मैं 11 साल का था औऱ अपने घर का सारा सामना बिकते हुए देखा, यहां तक कि घर का फर्नीचर भी जा चुका था और इसी वजह से मुझे जमीन पर सोना पड़ा था.
2014 में किया बॉलीवुड डेब्यू
टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ एक्टर और मां आएशा फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इसके बावजूद टाइगर को पहली फिल्म अपने दम पर ही मिली. 2012 में टाइगर को फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म हीरोपंती में मौका दिया. ‘हीरोपंती’ में डेब्यू करने से पहले टाइगर ने 3 साल तक बॉडी फ्लैक्सिबिलिटी और मोशन की ट्रेनिंग ली थी. ये फिल्म अच्छी खासी हिट रही थी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें