Video : टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को दिया स्विमिंग रेस का चैलेंज, देखिए 'छोटे मियां' ने 'बड़े मियां' को कैसे बनाया फूल

'बड़े मियां छोटे मियां' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का फर्स्ट लुक गाना पिछले महीने रिलीज किया गया था.

Published date india.com Published: March 9, 2024 9:05 PM IST
Video : टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को दिया स्विमिंग रेस का चैलेंज, देखिए 'छोटे मियां' ने 'बड़े मियां' को कैसे बनाया फूल

Tiger Shroff challenges Akshay Kumar : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) की प्रमोशन में बिजी हैं. दोनों स्टार्स अपना ज्यादातर समय एक साथ बिता रहे हैं और मौका मिलने पर मस्ती भी करते हैं. हाल ही में दोनों स्टार्स का एक मजेदार वीडियो सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को स्विमिंग रेस का चैलेंज दिया, जिसे अक्षय ने स्वीकार भी कर लिया. लेकिन रेस जीतने के लिए टाइगर श्रॉफ ने जो किया, उसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी. ‘बड़े मियां’ के साथ ‘छोटे मियां’ का ये मस्ती भरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

टाइगर श्रॉफ ने अक्षय के बनाया फूल

दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर दोनों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्विमिंग रेस में भाग ले रहे हैं, ये देखने के लिए कि कौन जीतता है. मस्ती भरे वीडियो में शर्टलेस टाइगर अक्षय से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वह उनके साथ स्विमिंग रेस में चुनौती देना चाहते हैं. अक्षय तुरंत इसके लिए तैयार हो जाते हैं, फिर अक्षय और टाइगर दोनों एक साथ पूल में कूदने के लिए आगे बढ़ते हैं, हालांकि टाइगर कूदते नहीं है और पूल के किनारे से दौड़ लगाकर अक्षय के वहां पहुंचने से पहले दूसरी तरफ पहुंचकर वापस पूल में छलांग लगा देते हैं. टाइगर, अक्षय को ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो पहले दूसरे किनारे पर पहुंचे.

टाइगर ने कहा- ‘हिसाब बराबर बड़े’

हालांकि अक्षय कुमार भी कंफ्यूज रह जाते हैं कि इतनी जल्दी टाइगर आगे कैसे निकल गए. अक्षय उन्हें जीतता देख हैरान रह जाते हैं और वीडियो के अंत में कहते हैं, ‘एक और, एक और’. वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘हिसाब बराबर बड़े.’ इसके जवाब में अक्षय कुमार कमेंट में लिखते हैं, ‘हिसाब बराबर नहीं छोटे, हिसाब यूं ही चलता रहेगा.’ आपको बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का फर्स्ट लुक गाना पिछले महीने रिलीज किया गया था. म्यूजिक वीडियो में टाइगर और अक्षय को खाकी हरे रंग की ड्रेस में जॉर्डन में एक साथ नाचते हुए दिखाया गया है. एक सीन में टाइगर को कुछ टकीला शॉट गिराते हुए दिखाया गया है जबकि अक्षय उसे फेंक देते हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन एक दिलचस्प खलनायक की भूमिका में हैं और इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.