Tiger Shroff के नए गाने 'वंदे मातरम' का मोशन पोस्टर रिलीज, स्वतंत्रता दिवस पर बिखेरेंगे अपना जादू

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Shilpi Singh
Updated Date:August 6, 2021 2:52 PM IST

Tiger Shroff New Song: टाइगर श्रॉफजल्द ही आवाज में दूसरा गाना भी लेकर पेश हो रहे हैं और इस गाने का नाम होगा 'वंदे मातरम'.

Tiger Shroff New Song Vande Mataram Motion Poster Out: टाइगर (Tiger Shroff) बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने शानदार स्टंट और साथ ही फिटनेस से हर किसी को हैरान करते रहते हैं. लेकिन अब एक्टर पहली बार देशभक्ति के अंदाज में नजर आएंगे. खास बात ये है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इस बार अपने आवाज का जादू भी फैंस पर चलाएंगे. दरअसल वो जल्द ही वह अपनी आवाज में दूसरा गाना भी लेकर पेश हो रहे हैं, जिसका नाम है #वंदेमातरम.

Advertising
Advertising

टाइगर (Tiger Shroff) ने गाने की पहली झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने  लिखा- 'यह पहली बार है, जब मैंने इस तरह का गाना गाने का प्रयास किया है. अपना पहला सिंगल #वंदेमातरम आपके साथ साझा करके उत्साहित होने के साथ नर्वस भी हूं. यह महज़ गाना नहीं बल्कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक जज़्बा है. यह गाना साझा करते हुए कृतज्ञ हूं, भारत के लिए मेरी ओर से ट्रिब्यूट है. 10 अगस्त को रिलीज़ होगा.

स्वतंत्र भारत की भावना के साथ 'वंदे मातरम' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है और जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक द्वारा इसका निर्माण किया गया है. कौशल किशोर ने बोल लिखे हैं, जबकि विशाल मिश्रा ने म्यूज़िक कम्पोज़ किया है. वहीं इस पोस्ट पर टाइगर की दोस्त दिशा ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेसब्री से इंतज़ार है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें