By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Tigmanshu Dhulia Will Direct Indian Version Of Criminal Justice
'क्रिमिनल जस्टिस' का इन्डियन वर्जन लेकर आ रहे हैं तिग्मांशु धूलिया, दिखेंगे कई बड़े स्टार्स
तिग्मांशु की फिल्म साहेब बावी और गैंगस्टर जल्द ही रिलीज होने वाली है
बॉलीवुड में कई दमदार फ़िल्में देने वाले फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया बहुत जल्द एक वेब सीरीज के जरिए डिजिटल मंच पर कदम रखने जा रहे हैं. वह अपराध पर बने ड्रामा “ क्रिमिनल जस्टिस ” के भारतीय संस्करण का निर्देशन करेंगे. इस ड्रामा को असल में पीटर मोफेट ने लिखा है. यह कार्यक्रम न्याय व्यवस्था से एक व्यक्ति के जूझने की कहानी को बयां करता है.
पांच एपिसोड वाली दो सीरीज का 2008 का बीबीसी ब्रिटेन का यह ड्रामा एक साल तक चला. आदित्य बिड़ला समूह का कंटेंट स्टूडियो – एप्लॉज एंटरटेनमेंट इस कार्यक्रम के आधिकारिक भारतीय संस्करण का निर्माण करेगा. ‘ क्रिमिनल जस्टिस ’ को कई बाफ्टा पुरस्कार मिल चुके हैं.
एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने इस परियोजना के लिए जैकी श्रॉफ , विक्रांत मैसे , पंकज त्रिपाठी , मीता वशिष्ठ और अनुप्रिया गोयनका को साइन किया है. तिग्मांशु ने कहा है कि वह फिल्म जगत के कुछ बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं.
‘खाकी’, ‘चांदनी चौक टू चाइना’ और ‘ ब्लफमास्टर ’ जैसी फिल्मों के लिए लेखन का काम करने वाले श्रीधर राघवन इस फॉर्मेट को भारत में रूपांतरित करेंगे. ‘क्रिमिनल जस्टिस ’ के भारतीय रूपांतरण का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया करेगा.
तिग्मांशु धूलिया का जन्म 3 जुलाई 1976 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद मे हुआ था. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से हैं. उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं.
बता दे कि तिग्मांशु धूलिया इसके अलावा अपनी सुपरहिट सीरीज साहेब बावी और गैंगस्टर का अगला भाग बनाने की तैयारी कर रहे है. तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष 2003 में फिल्म हासिल के साथ शुरु किया था. इस फिल्म के लिए इरफ़ान खान फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका मे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कर मिला.
(इनपुट भाषा)
Also Read:
-
Criminal Justice में पंकज त्रिपाठी का 'साला' पता है कौन है? शाहरुख खान ने भी सराहा है
-
Criminal Justice 4 की 'अंजू नागपाल' के साथ Kissing Video Leak होने से पहले हुआ था ये हादसा, डायरेक्टर ने कहा था- पहले जांघ दिखाओ फिर एक ने तो..
-
कभी फर्श पर सोते तो कभी कुर्सियां खींचते थे SRK, Tigmanshu Dhulia ने किया खुलासा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें